8 जनवरी को कैमूर में आयेंगे मुख्यमंत्री, DM व SP ने सभा स्थल व हेलिपैड स्थल का लिया जायजा

भभुआ/दुर्गावती (कैमूर)। कैमूर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियों को पूरा करने के लिए लग गयी है। शुक्रवार को डीएम   डॉ नवल किशोर चौधरी एवं एसपी मोहम्मद फरोगुद्दीन ने सीएम के सभा स्थल के लिए इंटर स्तरीय विद्यालय धनेछा मैदान व   हेलीपैड के लिए इमामी सीमेंट फैक्ट्री में पहुंचकर स्थल का जायजा लिया।कैमूर के दुर्गावती प्रखंड स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय धनेछा में उनका कार्यक्रम व सभा संभवतः होगा।सीएम के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के दौरान डीएम व एसपी ने जिले के कई अधिकारियों, विधायक अशोक सिंह तथा जदयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह सहित कई लोग थे।   इंटर स्तरीय विद्यालय धनेछा के ग्राउंड पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।डीएम व एसपी ने धनेछा विद्यालय के ग्राउंड पर पहुंचकर  सुविधाओं से संबंधित जायजा लिया .इसके बाद इमामी सीमेंट फैक्ट्री पहुँच कर हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। डीएम ने  इमामी सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधक से कहा कि यहां पर दो हेलीपैड बनेगा। एक मुख्यमंत्री व दूसरा  वीआईपी पर्सन का होगा।
#बिजली तार को टाइट कराने का दिया निर्देश
डीएम ने फैक्ट्री से सटे गुजरे हुए बिजली के तार को टाइट करने . एवं फैक्ट्री के अंदर लगे ऊंचे टावर को खुलवाने का निर्देश दिया. साथ ही फैक्ट्री के अंदर धूल की मात्रा काफी देख उसे उस दिन पानी का छिड़काव कर व्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि इसके पहले भी दो बार इको सीमेंट फैक्ट्री में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतर चुका है। जिसे देखते हुए उसी स्थल पर  हेलीकॉप्टर उतारने के लिए तैयारी  करने में प्रशासन  जुट गया है। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि अभी स्थल निरीक्षण किया जा रहा है. आगे जैसे ही दुर्गावती में कार्यक्रम की जानकारी मिल जाएगी। जानकारी दी जायेगी। मौके पर डीडीसी केपी गुप्ता, मोहनिया सीओ सहित कई अधिकारी व लोग उपस्थित थे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top