सावित्रीबाई फूले की मनायी गयी जयंती, प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छात्र हुए सम्मानित

भभुआ कैमूर। गुरुवार को भभुआ शहर के नगरपालिका मध्य विद्यालय में बाल संसद व मीना मंच द्वारा सावित्रीबाई फूले की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर सावित्री बाई फूले के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वही इस अवसर पर छात्र छात्राओं के बीच वाद विवाद सम्भाषण, संगीत, नृत्य, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसका उद्घटान बीईओ मालती नगीना ने की। वही प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक पीयूष कुमार ने की। मौके पर विद्यालय की सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top