बीएलओ व बीएलए को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण, ईवीएम व वीवीपैट के बारे दी गई जानकारी

कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल 
भभुआ कैमूर। शुक्रवार को भभुआ सदर प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में बीएलओ व बीएलए के चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाये गए बूथ
लेवल एजेंट यानी बीएलए व बीएलओ के बीच परिचय प्राप्त करने के साथ सामंजस्य स्थापित किया गया। चुनाव में मतदान के लिए ईवीएम व वीवी पैट का क्या काम होता है। कैसे काम करता है। इसके बारे में लाइव बताया गया।
बीएलए को बताया गया कि मतदान करने के दौरान ईवीएम में चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने पर वीवी पैट मशीन में 7 सेकेंड तक पर्चा दिखता है। इसके बाद वह पर्चा मशीन में चला जाता है। भभभुआ बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए लगातार चुनाव आयोग के निर्देश पर
ईवीएम व वीवी पैट के बारे में राजनीतिक दलों के बीएलए को बताया गया। कभी कभी चुनाव के दौरान ईवीएम व वीवी पैट में बीएलए द्वारा गड़बड़ी का मामला आ जाता है। इसलिए बीएलओ व बीएलए के बीच सामंजस्य स्थापित करना भी है।
इसके बाद लाइव दिखाते हुए प्रशिक्षण दिया गया। यह भी बताया कि अगले सप्ताह तक मीडिया कर्मियों को भी चुनाव में किस प्रकार ईवीएम व वीवी पैट से मतदान होता है और क्या प्रक्रिया होती है। इसके बारे में जानकारी दी जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top