भभुआ कैमूर। कैमूर जिले से बड़ी खबर है। ख़बर यह है कि एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी है। यह घटना गया - पंडित दीनदयाल रेलखंड पर पुसौली और कुदरा रेलवे स्टेशन के बीच चिलबिला -करमा के पास रेलवे लाइन पर हुई है। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के बाद आरपीएफ और कुदरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। शव का अभी तक नहीं हो पाया है। पहचान। तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा रहा।
युवती की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या अपने से कट कर जान दी है। यह तो बाद में ही पता चल सकता है।

