AVBP कैमूर जिला संयोजक बने सिद्धांत, गुजरात में 64 वां राष्ट्रीय अधिवेशन में सौंपा गया कमान


कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी AVBP कैमूर जिला संयोजक सिद्धांत कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। सिद्धांत को यह जिम्मेदारी गुजरात के कर्णावती में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 64वां राष्ट्रीय अधिवेशन में सौंपा गया। इस राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू थे। राष्ट्रीय अधिवेशन में लगभग पूरे देश से 4 हजार छात्र यवं छात्राओं ने भाग लिया।  कैमूर जिला से अभय द्विवेदी एवं सिद्धांत सिंह ने भाग लिया था। इस अधिवेशन के दौरान सभी प्रान्त व विभिन्न जिलों का दायित्वों में फेर बदल किया गया। जिसमे की कैमूर जिले में कुछ दायित्वों को बदला गया। जिसमे सिद्धांत को कैमूर जिला संयोजक, सागर तिवारी , विपुल तिवारी, राजन सिंह और पंकज कुमार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। वही कैमूर एवं रोहतास में विभाग प्रमुख के पद में कोई बदलाव नही किया गया। मोनु गिरी को विभाग प्रमुख एवं चन्दन तिवारी विभाग संयोजक पुनः बनाये गए। वही कैमूर जिला प्रमुख प्रो. उदय प्रताप को मनोनित किया गया। आप भी दीजिए बधाई 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top