आक्रोशित लाभुक महिलाओं ने कार्यालय में एडीएम का किया घेराव, एडीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

 # आश्वासन के बाद भी नहीं मिला प्रोत्साहन राशि
चैनपुर(नीरज राजपूत). प्रखंड क्षेत्र के उदयरामपुर पंचायत के खड़ौरा गांव के दर्जनों महिला-पुरुष गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच बैठक के बाद वहां से निकल रहे एडीएम रमेश चंद चौधरी का शौचालय की प्रोत्साहन राशि के लिए आईं महिलाओं ने घेराव किया. उनकी गाड़ी के चारों तरफ से घेर लिया. शौचालय के नाम पर घिरते देख एडीएम गाड़ी से उतर कार्यालय में चले गए. लेकिन इसके बावजूद आक्रोशित महिलाओं ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. महिलाएं भी उनके पीछे-पीछे कार्यालय में घुस गयीं. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय पर पूरी तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया. बीडीओ कार्यालय चारों तरफ से महिलाओं से घिर गया. अपने आपको घिरे देख ये महिलाओं से बात करना शुरू किया और उनकी समस्याएं सुनने लगे. उन्होंने महिलाओं को जल्द ही राशि भुगतान की बात कही और उनसे उनका नाम पेपर पर लिख कर मांगा जिसका वे जांच कराने की बात कही. उन्होंने बताया जांचोपरांत सबके खाते में शौचालय की राशि भेजी जाएगी. उन्होंने बताया कि 300 आवेदन पेमेंट मोड पर है. उनके द्वारा बताया गया कि 9 जनवरी तक शौचालय के लिए आए सभी आवेदनों का जांच कर भुगतान कर देना है. यदि इस अवधि के दौरान भुगतान नहीं किया जाता है तो इसके लिए जिम्मेवार कर्मी और अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर रामजी गोंड, सुबेचनी देवी, लालदेई देवी, सरस्वती देवी, घूरा देवी, सहित कई लोग मौजूद थे.

एडीएम ने समीक्षा बैठक में लगाई फटकार 
चैनपुर. गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में वरीय उप समाहर्ता रमेश चंद चौधरी के नेतृत्व में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में शौचालय का मुद्दा छाया रहा. बैठक के दौरान वरीय उप समाहर्ता शौचालय में अनियमितता पर बैठक में मौजूद कर्मियों पर काफी बरसे. उन्होंने कर्मियों से कहा कि इसमें बरती जा रही कोताही बर्दाश्त के काबिल नहीं है. बैठक के दौरान प्रोसिडिंग रजिस्टर देख उन्होंने कहा कि खाली रजिस्टर बैठक में लेकर ना आएं. उन्होंने गुस्से में कहा कि जब पहले से बैठक की जानकारी है तो प्रोसिडिंग पहके से तैयार रहना चाहिए और बैठक के दौरान जो भी बातें सामने आएंगी उसे आगे जोड़ा जाएगा. बैठक के दौरान प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी मदन कुमार , अंचलाधिकारी चौधरी मुरली मनोहर प्रसाद राय, मनोज सिन्हा, वशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top