राजद ने सरकार जनविरोधी नीतियो व बिहार बंद के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
भभुआ/कैमूर. बुधवार के शाम का कैमूर जिले के भभुआ शहर सहित कई स्थानों पर राजद व शरद गुट द्वारा सरकार जनविरोधी नीतियों को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस की शुरुआत एकता चौक से सिवों होते हुए जयप्रकश चौक, पटेल चौक तक मशाल जुलूस कैमूर राजद व शरद गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बालू, गिट्टी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, समान वेतन, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी नीतियों व 21 दिसंबर बिहार बंद का समर्थन में निकाला गया. इस मशाल जुलूस में राजद जिला जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक सह राजद नेता रामचंद्र यादव,भोला यादव, बिरजू पटेल, सुनील कुमार सिंह, जनार्दन कुमार उपाध्याय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
फोटो - मशाल जुलूस में पूर्व विधायक व अन्य शामिल कार्यकर्ता
राजद ने सरकार जनविरोधी नीतियो व बिहार बंद के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस
बुधवार, दिसंबर 20, 2017
