Kaimur live news.blogpost.com न्यूज डेस्क @ बंटी जायसवाल
भभुआ/कैमूर. बुधवार को सदर प्रखंड के रतवार पंचायत भवन में किसान चौपाल लगाया गया. इसमें बीएओ सुरेंद्र सिंह द्वारा किसानों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही किसानों को कम लागत में कैसे ज्यादा पैदावार की जाए और रासायनिक खाद की जगह जैविक एवं कंपोस्ट खाद का उपयोग करने के बारे में बताया गया. विभाग के अधिकारियों द्वारा कहा गया कि किसान अपने खेत में धान की फसल काटे जाने के बाद डंठल को नहीं जलाये. खेत में डंठल जलाए जाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है. जिससे फसल के पैदावार कम होती है. वही चौपाल में किसानों से उनके समस्याओं के बारे में पूछ कर उनके समस्याओं को समाधान करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. मौके पर बीटीएम रजनीश कुमार सिंह, कृषि समन्वयक राजेश्वर सिंह, किसान सलाहकार सहित दर्जनों किसान शामिल थे.
फोटो - रतवार पंचायत भवन में चौपाल में शामिल किसान व अधिकारी
चौपाल में किसानों को यह काम नहीं करने की दी गयी सलाह, नहीं तो उर्वरा शक्ति हो जायेगी कम
बुधवार, दिसंबर 20, 2017
