कैमूर के 5 खिलाड़ियों ने आसनसोल में ओपन नैशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लहराया परचम

Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क@ बंटी जायसवाल
- ओपन नैशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप में 5 खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, दो सिल्वर व एक ब्रॉन्ज मेडल जीत कैमूर का नाम किया रोशन
भभुआ/कैमूर. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 15 से 17 दिसंबर तक तीन दिवसीय चले ओपन नैशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप 2017 में बिहार से टीम के साथ गए कैमूर के 5 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खूब धमाल मचाया. राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैपिंयशिप प्रतियोगिता में कैमूर के 5 खिलाड़ियों ने परचम लहराया है. बिहार से चयनित टीम के साथ गए कैमूर के 5 खिलाड़ियों में दो खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल, दो खिलाड़ी ने सिल्वर व  एक खिलाड़ी ने ब्रांज मेडल प्राप्त कर कैमूर जिला के अपने राज्य का नाम भी रौशन किया. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुए तीन दिवसीय ओपन ताईक्वांडो चैपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग करते हुए परचम फहराया है. कड़े मुकाबले में बिहार की टीम में शामिल कैमूर जिले के भभुआ के वार्ड नंबर 1के दीवान फैजान खान ने प्लाई वेट में गोल्ड मेडल, फिन वेट में भभुआ वार्ड 3 के बादल अली ने सिल्वर व फैदर वेट की कैटेगरी में भभुआ वार्ड 4 के रितेश विश्वकर्मा ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया है. इसके साथ ही फिन वेट में कुदरा के आकाश कुमार ने सिल्वर मेडल तो प्लाई वेट में कुदरा के ही आतिश कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले के साथ राज्य में भी ख्याति प्राप्त किया है. जिला से खेलते हुए ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय टीम की तरफ से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल गए हुए थे. जब इन खिलाड़ियों के माता पिता को अपने बच्चों को खेल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीतने को सुना गया. अभिभावक काफी खुश हुए. आस पास के लोगों को जानकारी होने पर खिलाड़ी के घर बधाई देने के लिए पहुँचने गये. बिहार की ताईक्वांडो टीम के मैनेजर डॉ पीएन तिवारी व टीम के कोच राजू सिंह शामिल थे.
फोटो 1. गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल के साथ कैमूर के ताईक्वांडो खिलाड़ी 
2. प्रमाण पत्र व मेडल के साथ ताईक्वांडो खिलाड़ी

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top