Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
- ग्रामीणों ने प्रमुख को डीलर के खिलाफ आवेदन देकर किया शिकायत
- एक माह का राशन व किराशन देकर डीलर चढ़ाते है है दो माह आगे का
- ग्रामीणों में डीलर के प्रति आक्रोश व्याप्त
- प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा मामले की करवाई जायेगी जांच
भभुआ/कैमूर. कैमूर जिले के इस गांव का डीलर पर सदर प्रखंड के डिहरा पँचायत के सेमरिया गांव के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार को प्रमुख को आवेदन देकर शिकायत करने के साथ दो माह राशन व किराशन नहीं देने का आरोप लगाया है. यह मामला राशन किरासन नहीं मिलने व कार्ड पर डीलर द्वारा राशन देने से जुड़ा हुआ है. जिसका शिकायत सोमवार को ग्रामीणों द्वारा सदर प्रखंड कार्यालय पहुँच कर आवेदन देकर किया गया. प्रमुख को ग्रामीणों द्वारा दिये गए आवेदन के माध्यम से कहना है कि हमलोग बहुत गरीब है और हमारे पास मजदूरी के अलावा कोई दूसरा स्त्रोत नहीं है. हमलोगों का राशन किराशन बारे गांव के डीलर जितेंद्र कुमार सिंह के दुकान से मिलता है. तीन माह बीत गया लेकिन आज तक राशन किराशन नहीं मिला. जब डीलर से पूछा जाता है तो कहा जाता है कि अभी राशन नहीं आया है जहां जाना वहाँ जाओ. इसके साथ ही जब कभी राशन दिया जाता है तो कार्ड में एक माह का राशन देकर दो माह आगे का भी राशन देने का लिख दिया जाता है. उस दो माह का राशन भी नहीं दिया जाता है. सेमरिया की पन्ना देवी,शिवकुमारी देवी, गिरिजा देवी,जडवन्ति कुंवर,प्रमिला देवी आदि ने बताया कि दिसंबर माह का राशन किराशन नहीं मिला है फिर डीलर द्वारा राशनकार्ड पर चढ़ा दिया गया है. वही त्रिवेणी यादव, गोपाल राम आदि ने बताया कि सितंबर में राशन देकर राशनकार्ड पर अक्तूबर व नवंबर माह का भी राशन देने का लिख दिया गया है. इसके साथ ही सरकार द्वारा केरोशिन बंद हो जाने के कारण काफी परेशानी बढ़ गया है. केरोशीन नहीं मिलने कारण शाम होते ही घर में अंधेरा छा जाता है. जो बिजली कनेक्शन नहीं लिया है उसे बहुत दिक्कते झेलनी पड़ती है. केरोसिन व बिजली के अभाव में मोमबत्ती व मीठा तेल से दिया जला कर घर मे प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है. प्रमुख को आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने जांच कराने का मांग किया गया है.
- मामले की करवाई जायेगी जांच
इस संबंध में प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने बताया कि सेमरिया के ग्रामीणों द्वारा डीलर के खिलाफ राशन किराशन नहीं देने का आरोप लगाने का आवेदन मिला है. आवदेन के अनुसार जिला वरीय अधिकारियों के बात कर आवेदन देकर इस मामले की जांच करायी जायेगी. जांच में मामला सही पाये जाने पर कार्रवाई करवायी जायेगी.
# इस संबंध में एमओ सिद्धनाथ पासवान से मोबाइल नम्बर 9661082637 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करना चाहा तो रिंग होने के बाद भी फोन रिसीव नहीं किया गया.
फोटो 1. राशन किराशन को लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुँचे सेमरिया के ग्रामीण
2. यह है राशनकार्ड जिस पर सितंबर माह का राशन देकर डीलर द्वारा अक्टूबर व नवम्बर का चढ़ा दिया गया है
3. भभुआ सदर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह( फाइल फोटो )
यहां के डीलर पर ग्रामीणों ने दो माह राशन व किराशन नहीं देने का लगाया आरोप, जानिए कहां है मामला
सोमवार, दिसंबर 18, 2017
