Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
रामपुर@ गोपाल दूबे
- आने जाने में लोगों को होती है परेशानी
- कई बार बाइक सवार व स्कूल जाने वाले बच्चे हो चुके है घायल
रामपुर. रामपुर प्रखंड के एक ऐसा गांव जहां की मुखिया निवासी. उन्हीं के गांव के मुख्य सड़क व गलियों में घरों का गंदा पानी रहता है. यह सुनने में तो थोड़ा अटपटा लगेगा. लेकिन यह एक हकीकत है. ऐसे तो रामपुर प्रखंड बहुत सारे गांव है कि जहां गली, नाली की समस्या बरकरार है. लेकिन जिस गांव की मुखिया हो उन्हीं के गांव की सड़क व गलियों में घरों का गंदा पानी बहता हो तो वह बेलांव पंचायत के अकोढ़ी गांव है. अकोढ़ी गांव की बेलांव पंचायत की मुखिया सीमा देवी. ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी उम्मीद व विश्वास के साथ जनता मुखिया सीमा देवी को जीताया है. लेकिन मुखिया द्वारा अपने ही गांव की नाली गली की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा है. लोगो ने बताया कि इस गांव में शहीद चौक से नरसिंह मंदिर तक मुख्य सड़क पर हमेशा लोगों के घरों का गंदा पानी बहता रहता है. इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसका कारण नाली का मरम्मती नहीं होना बताया जाता है. लोगों ने बताया कि घरों का गंदा पानी बहने से मुख्य सड़क पर जलजमाव व कीचड़ हो जाता है. वृद्ध, महिलाओं व छोटे छोटे बच्चों स्कूल या आने जाने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. छात्र रौनक कुमार दुबे, उज्ज्वल कुमार ने बताया कि प्रतिदिन हमलोगो को कीचड़ व गंदे पानी के रास्ते जाना पड़ता है. इस दौरान पैर फिसलने से घायल भी जाते है. गांव के वार्ड सदस्य शम्भू बिंद ने बताया कि सड़क पर गन्दा पानी बहने से अक्सर लोग गिर कर घायल हो जाते हैं. दिन में तो किसी तरह चले आते जाते है. लेकिन रात को सबसे ज्यादा परेशानी होती है.कई बार बाइक चालक भी फिसलन से गिर कर घायल हो चुके है.
- बोली मुखिया
इस बाबत मुखिया सीमा देवी से पूछे जाने पर बताया गया कि लोगो की समस्या मेरे पास आयी है. उसे जल्द ही नाली की मरम्मती करा कर समस्या का समाधान किया जायेगा.
फोटो. अकोढ़ी गांव में पथ में बहते गंदे पानी होकर जाते बच्चें
मुखिया के गांव की मुख्य सड़क व गलियों में बहता गंदा पानी, जाने किस पंचायत का है मामला
सोमवार, दिसंबर 18, 2017
