यूनिवर्स सुपर 30 परीक्षा में एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा, चयनित छात्रों की फ्री होगी पढ़ाई
- द यूनिवर्स क्लासेज करायेगा एक वर्ष निःशुल्क सुपर 30 छात्र छात्राओं की पढ़ाई
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क@ बंटी जायसवाल
# रोहतास के चेनारी का सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान में पहले स्थान पर कम समय काबिज हुआ द यूनिवर्स क्लासेज
* रविवार को रोहतास के चेनारी रामदुलारी गंगा हाईस्कूल में द यूनिवर्स क्लासेज चेनारी द्वारा यूनिवर्स सुपर 30 परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें विभिन कैमूर व रोहतास के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के 1000 से छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया. द यूनिवर्स क्लासेज के डायरेक्टर जेपी यादव ने बताया कि हमारे कोचिंग द्वारा यूनिवर्स सुपर 30 परीक्षा में चयनित होने पर वर्ग 8 व 9 छात्र छात्राओं को एक वर्ष तक गरीब व मेधावी छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी, किताब व ड्रेस दी जाएगी. इस सुपर 30 परीक्षा का रिजल्ट 30 दिसंबर को घोषणा की जायेगा. इस दिन परीक्षा का रिजल्ट का घोषणा करने के बाद यूनिवर्स सुपर 30 के छात्र छात्राओं को पढ़ाई शुरू करा दिया जायेगा. द यूनिवर्स क्लासेज चेनारी के डायरेक्टर ने यह भी बताया कि मेरा सपना व चाहत है कि किसी भी गरीब का बच्चा उच्च शिक्षा के लिए वंचित नहीं रह सकें. इसलिए यूनिवर्स सुपर 30 परीक्षा ली गयी है. मौके पर परीक्षा के दौरान हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक कविशेखर सिंह, अजय पाल सहित कई शिक्षक शामिल थे.
फोटो 1.चेनारी हाईस्कूल में यूनिवर्स सुपर 30 के परीक्षा देते छात्र छात्राएं
2. द यूनिवर्स क्लासेज, चेनारी
यूनिवर्स सुपर 30 परीक्षा में एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा, चयनित छात्रों की फ्री होगी पढ़ाई
रविवार, दिसंबर 17, 2017
