कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की बायोमीटरिक सिस्टम से बनेगी हाजिरी

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की बायोमीटरिक सिस्टम से बनेगी हाजिरी
कैमूर लाइव न्यूज एक्सक्लूसिव @ बंटी जायसवाल
- सीसीटीवी कैमरा से सुरक्षा की होगी देखरेख
भभुआ/ कैमूर . जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालयो में छात्राओं की हाजिरी बनाने के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम लगने वाली है. इससे छात्राओं के हाजिरी बनाने की फर्जीवाड़े पर अंकुश लग पायेगी. परियोजना निदेशक द्वारा यह एक बड़ा कदम उठाया गया है. जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं व कर्मियों की अब बायोमीटरीक सिस्टम से हाजिरी बनेगी. इसके साथ ही इन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी भी होगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिसकी तैयारी सर्व शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा. नया साल से कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ ही कर्मियों की बायोमीटरीक सिस्टम से हाजिरी बनेगी. इसके लिए अच्छी गुणवत्ता और उच्च क्षमता वाली बायोमीटरीक टाइम अटेंडेंस उपकरण लगवाया जायेगा. विभागीय सूत्रों ने बताया कि बायोमीट्रिक सिस्टम लगाने पर आने वाली खर्चों का भुगतान विद्यालय संचालन, पीटीए मद से  किया जायेगा. कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को इसलिए ई-हाजिरी लगायी जा रही है. ताकि विद्यालय छोड़कर कहीं न जाये. संचालक छात्राओं की संख्या कम होने पर उनकी उपस्थिति दर्ज कर देते है. जिसे रोकने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है. जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में शाम पांच बजे के बाद पुरुषों के प्रवेश पर रोक लगाया जायेगा.
- सौ छात्राओं के लिए होती है आवासीय सुविधा
 विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सौ छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा होती है. इसमें कक्षा छह से लेकर आठ तक की पढ़ाई की व्यवस्था है. विद्यालय के संचालन के लिए एक वार्डेन, तीन अंशकालिक शिक्षक, तीन रसोईया, एक लेखापाल, एक नाइट गार्ड और एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का पद होता है. विद्यालय में बिजली की व्यवस्था के लिए बिजली कनेक्शन, जनरेटर, इनवर्टर की सुविधा होती है. जिसमें पढ़ने वाली छात्राओं एवं कर्मियों की सुरक्षा के लिए अब सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की जायेगी.
- बोले अधिकारी 
जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में विभागीय आदेश के तहत सीसी कैमरा एवं बायोमीटरीक अटेडेंस सिस्टम को लगवाया जायेगा. इसके लिए आगे की प्रक्रिया चल रही है.
सूर्यनारायण, डीपीओ, सर्व शिक्षा अभियान
फोटो - कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top