आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहले भी आरोपी को ऊपर रेप केस, आर्म्स एक्ट और मद्य निषेध के मामले हैं दर्ज
भभुआ कैमूर। कैमूर से पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। उसने नाबालिग बेटी को भांग खिलाकर हवस का शिकार बनाया। दरवाजा बन्द कर फरार हो गया । पड़ोसी की पहल पर नाबालिग ने रामगढ़ थाना की पुलिस को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को भभुआ से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू किया तो इसके ऊपर पहले भी रेप के मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही मद्य निषेध के मामले दर्ज पाए गए।
बताया जाता है कि आरोपी पिता अपनी नाबालिग बच्ची को भांग खिला दिया जब लड़की पूरी तरह बेहोशी की अवस्था में हो गई फिर उसके साथ बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। और आज सुबह घर का दरवाजा बंद कर चला गया बाहर से की बच्ची इस घटना की जानकारी किसी को ना हो सके। बच्ची ने छत के सहारे अपने पड़ोसी को सूचना देकर उसके मोबाइल से रामगढ़ थाने को जानकारी दिया।
रामगढ़ थाने पहुंचे मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया 12 मार्च 2023 को दोपहर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग बच्ची को भांग की गोली खिलाकर बेहोश कर दिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर आगे का दरवाजा बंद कर फरार हो गया।
बच्ची को सोमवार की सुबह जब होश में आई तो देखा घर के मेन गेट बाहर से बंद है। छत पर जाकर अपने पड़ोसी को इसकी सूचना दी और पड़ोसी ने घर का दरवाजा खोला। फिर बच्ची पूरी घटना क्रम पड़ोसी को बताइ। फिर उसी के मोबाइल से बच्ची ने रामगढ़ थाना को सूचित किया। रामगढ़ थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
आरोपी पिता के ऊपर सात आठ मामले दर्ज हैं , जिसमें रेप का केस, आर्म्स एक्ट और मध्य निषेध के भी केस दर्ज हैं जिसमें वह आरोपित हैं। पीड़िता अपनी उम्र 16 वर्ष बताई है। रेप जैसी घिनौनी हरकत करने के बाद वह बाहर से दरवाजा बंद करके चला गया था कि बच्ची किसी से बताए नहीं।
