डांस टीचर बना हैवान, कैमूर में औरंगाबाद की नाबालिग से रेप, जानिए क्या है मामला

भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रहा है जहां डांस टीचर द्वारा औरंगाबाद की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ित नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच कराया गया। वही आरोपी डांस टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया शहर के स्टुवरगंज बाजार निवासी स्वर्गीय विजय राम का 23 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार बताया जाता है। जो डांस टीचर है। 

जिसे पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी मोहनियां डीएसपी फैज अहमद खान ने दी। बताया जाता है कि औरंगाबाद जिले की एक नाबालिग लड़की घर से 25 फरवरी को भाग गई थी। जो किसी तरह भटकते हुए भभुआ रोड स्टेशन यानी मोहनिया पहुंच गई। स्टेशन रोड के रास्ते स्टेशन पर जा रही थी। इसी दौरान नाबालिग लड़की आरोपी के संपर्क में आई।

 आरोपी डांस टीचर द्वारा लड़की को देख पूछा गया की कहा जाना है। जिसे स्टेशन पर छोड़ने के बहाने अपने साथ स्टेशन रोड के किनारे ले गया। जहां सुनसान में नाबालिग के साथ अपना मुंह काला किया। इसके बाद आरोपी ने अपने दो दोस्तों को बुलाकर नाबालिग को स्टेशन पर छोड़ने जा रहे थे।इसी बीच पुलिस ने नाबालिग के साथ तीन लड़कों को देखकर शक के आधार पर पकड़ा।

 थाने ले जाकर पूछताछ की तो पीड़ित नाबालिग द्वारा अपनी आपबीती सुनाई गई। पुलिस ने आरोपी के दोनो दोस्तो को निर्दोष पाते हुए छोड़ दिया।आरोपी डांस टीचर से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी डांस टीचर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top