रामपुर। रामपुर प्रखंड में सोमवार को बेलाव थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुहैल अहमद और करमचट थाना क्षेत्र के सबार पंचायत क्षेत्र में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बिहार पुलिस दिवस 2023 को लेकर जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। करमचट थानाध्यक्ष ने बताया कि 20 से 26 फरवरी तक बिहार पुलिस दिवस 2023 मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत सोमवार से हुई है।
बिहार पुलिस दिवस के पहले दिन की शुरुआत थाना से होकर सबार पंचायत के सबार, पांडेयपुर, झाली, बहेरी, मझियाव गांव में जन सहभागिता मोटर साइकिल रैली के माध्यम से पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस ने मोटर साइकिल रैली के माध्यम से जगह जगह गांव में रुक कर बताया गया कि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत है और पुलिस की सहायता की जरूरत है तो 112 नंबर पर डायल कर जानकारी दे सकते है।
पुलिस हमेशा उपलब्ध, शराब पीना और बेचना नहीं है अन्यथा पकड़े जाने पर जेल जाना पड़ेगा। पुलिस का सहयोग लें और सहयोग दें। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बताया गया थाना में प्रतिदिन 11 बजे से 1 बजे तक जनता दरबार लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार पुलिस दिवस के मौके पर 27 फरवरी को पुलिस अधिकारियों रक्त दान भी किया जायेगा। जन सहभागिता मोटर साइकिल रैली 20 से 26 फरवरी तक थाना क्षेत्र के सभी गांव में निकाली जायेगी
