गुप्ताधाम जा रही श्रद्धालुओ की पिकअप नदी में पलटी, 3 की मौत, 21 घायल, शव की नहीं हुई है पहचान

सासाराम। रोहतास से बड़ी खबर आ रही है। जहां महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए गुप्ताधाम जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गयघाट के पास पलट कर नदी में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 घायल हैं। जिसमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

24 श्रद्धालु थे सवार 
 मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार की सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। पिकअप में काराकाट थाना क्षेत्र के 24 श्रद्धालु सवार थे। जो गुप्ताधाम जा रहे थे।लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि गुप्ताधाम जाने वाले रास्ते में गायघाट की पहाड़ी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे दुर्गावती नदी में गिर गई। जिसमें 3 श्रद्धालुओ की मौत हो गई है जबकि 21 श्रद्धालु घायल है।

21 श्रद्धालु है घायल
चेनारी थानाध्यक्ष ने बताया कि श्रद्धालुओ से भरी  पिकअप गुप्ताधाम जानेगाड़ी दुर्गावती नदी में जा गिरी है।  जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 21 लोग घायल हैं। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर एंबुलेंस को भेजा गया। तीनों शव को रस्सी के सहारे निकाला गया है। 

शव की पहचान नहीं हुई है
हालाकि उनकी अभी पहचान नहीं हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया है। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां से कुछ गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल सासाराम के लिए रेफर कर दिया गया है। 

काराकाट थाना क्षेत्र के है
हादसे में घायलों की पहचान हुई है। जिसमे उमा देवी 27 साल, लक्ष्मीनर देवी 29 साल, जूही 23 साल, सूर्यकांती कुमारी 22 साल, दीपू कुमार 10 साल, अंशु कुमार 15 साल, प्रिति कुमारी 17 साल, मनीकालो देवी 45 साल, सरस्वती देवी 40 साल, नेहा कुमारी 25 साल, अंजनी कुमार 16 साल, मनोज कुमार 32 साल एवं अन्य शामिल हैं। सभी घायल काराकाट थाना क्षेत्र के रेड़िया, मुहवारी, तेलारी, लखनौल, गेरा, तुर्की सकला बाजार गांव के हैं।

गुप्ताधाम गुफा में विराजमान है भोलेनाथ 

रोहतास की कैमूर पहाड़ियों की ऐतिहासिक गुप्ताधाम अवस्थित है। जहां महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओ द्वारा जलाभिषेक और दर्शन पूजन किया जाता है। एक सप्ताह पहले से ही यहां पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।इस बार महाशिवरात्रि पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओ के पहुंचकर जलाभिषेक करने की संभावना जताई जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top