सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर दिया बड़ा बयान, कहा किसानों के लिए नहीं, अधिकारियों और गुंडों के लिए चलाते है सरकार

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के अकोढ़ी गांव में भारतमाला एक्सप्रेस वे निर्माण में अधिग्रहित किए जाए किसानों की भूमि को उचित मुआवजा दिलाने की मांगों को लेकर किसान संगोष्ठी में बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री एवं रामगढ़ राजद विधायक सुधाकर पहुंचे।जहां किसानों की समस्याओं एवं एक्सप्रेस वे निर्माण में अधिग्रहित किए जा रहे हैं भूमि का बाजार रेट से 4 गुना अधिक मुआवजा दिलाने की बात कही गई और कहा कि वे किसानों के साथ इस आंदोलन में खड़े हैं।

महागठबंधन की सरकार में विधायक रहते हुए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हमेशा तीखे बोल रहे है। सुधाकर सिंह ने एक बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका अनुभव ठीक नहीं रहा। वह अधिकारियों, भ्रष्टाचारियों और गुंडों के लिए सरकार चलाते हैं बिहार के किसानों,मजदूरों के लिए नहीं चलाते है। यह सबको पता है। पिछले दरवाजे से राजनीति करते है। 

चुनाव जीत कर नहीं आते है। ऐसे लोगों को राजनीति में प्रतिबंधित करना चाहिए जो जनता से जीत कर नहीं आते है। जब उनसे पूछा गया कि वे आखिर सिलेक्टेड क्यों होते है। वो तो वह ही जानें। जब उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 2016 से 2023 तक हुए हमले को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह तो वहीं जाने की उन पर हमला क्यों होता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top