जिले में विभिन्न जगहों पर 8 बार धान चोरी की घटना को दे चुके है अंजाम
यूपी से बिहार में आकर धान गोदाम में करते थे चोरी
भभुआ कैमूर( बंटी जायसवाल)। कैमूर में धान गोदामों पर ताला तोड़ और सेंधमारी कर चोरी करने वाले यूपी के धान चोर गिरोह के चार सदस्यो को गिरफ्तार में कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इनके पास से 142 बोरा धान, 500 खाली बोरा,एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू,एक पिकअप,एक बाइक,सात मोबाइल बरामद किया है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि जनवरी माह में जिले के मोहनियां, दुर्गावती,चैनपुर,चांद ,रामगढ़ थाना क्षेत्रों में 8 बार धान के गोदामों से चोरी की घटना हुई थी। लगातार धान चोरी की घटना को देखते हुए उन्होंने तत्काल टीम का गठन हुआ।
अनुसंधान के बाद खुलासा हुआ कि सभी गिरफ्तार आरोपी धान चोर यूपी के चंदौली जिले के सैयदराजा के रहने वाले है। पहले बड़े धान गोदाम को रेकी करते थे। फिर रात को शटर तोड़ कर गोदाम में रखे धान को लेकर चंदौली के कांग्रेस सिंह को बेचते थे।अपराधियो ने खुद सारे घटना को बताया कि कैसे घटना को अंजाम देते थे।
ऐसे तोड़ते थे गोदाम का शटर
एसपी ने बताया कि चोरों से पूछताछ में बताया कि शटर को पिकअप वैन से रस्सी के सहारे खिंचते थे। जिससे शटर टूट जाता था और गोदाम में रखे सारा धान को रात में लाद कर चंदौली बेचते थे। घटना का मास्टरमाइंड कांग्रेसी सिंह अभी भी फरार है। जिसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। आगे की कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेजा जा रहा है।
