चाकू का भय दिखा शौच के लिए गई नाबालिग के साथ रेप, बड़ी बहन के गर्दन पर चाकू देखकर भागी छोटी बहन

भभुआ महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में कराया मेडिकल 

भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले से  नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। मामला अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां नाबालिक के साथ चाकू का भय दिखा कर एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इस मामले में भभुआ महिला थाना में आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराया गया है।

 मिली जानकारी के मुताबिक, अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ शौच करने के लिए पहाड़ी  की तरफ गई थी। इसी बीच लड़की के गांव का एक युवक पहुंच गया और नाबालिग लड़की को चाकू का भय दिखाकर उसके बहन को भगा दिया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

इस मामले में महिला थाना की थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि घटना पिछले 6 फरवरी की है। नाबालीग लड़की शौच करने के लिए अपनी छोटी बहन के साथ गांव के ही पहाड़ी की तरफ गई थी। इसी दौरान पीड़िता के गांव का ही रहने वाला धर्मेंद्र कुमार पहुंच गया और चाकू का भय दिखाकर उसकी छोटी बहन को भगा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी युवक के साथ लड़की का करीब साल भर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस घटना के बाद पीड़िता उसी गांव में अपनी बड़ी मां के पास चली गई। दो दिन बाद अपने घर लौटी तो परिजनों को बताया। आरोपी युवक पर केस दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल जांच भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top