भगवानपुर कैमूर।कैमूर जिले में गरीबों को पीडीएस से पर्याप्त राशन नहीं मिल पा रहा है की दो जून की रोटी चला सकें। इधर ग्रामीणों ने राशन लोडेड ट्रैक्टर को पकड़ कर पुलिस के हवाले करा दिया है। मामला रविवार को कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के पढ़ौती पंचायत के ओरगाई गांव का है।
जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राशन डीलर द्वारा राशन को ट्रैक्टर पर लोड कर कही बेचने के लिए भेजा जा रहा है। जिसकी सूचना किसी ने भगवानपुर थाने की पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस पहुंच कर राशन लोडेड ट्रैक्टर को जब्त करते थाने लाई है।
इस संबंध में पूछे जाने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना और आरोप लगाया गया है कि राशन जन वितरण प्रणाली दुकान का है। लोडेड ट्रैक्टर बेचने के लिए जा रहा है। जिसके बाद उस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है।
इसकी जांच जन वितरण प्रणाली के निरीक्षक से कराई जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जायेगा।वही इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि ऐसा मामला है तो जांच किया जाएगा।
