IPL की तर्ज पर SPL क्रिकेट महासंग्राम के चौथे सीजन का हुआ आगाज, ब्लैक एप्पल ने एमकेएसएस को 23 रन से हराया

मैन आफ द मैच बने वेद प्रकाश यादव

भभुआ/रामपुर(बंटी जायसवाल)। रामपुर प्रखंड के सबार गांव के मेला मैदान में बुधवार को आईपीएल की तर्ज पर एसपीएल क्रिकेट महासंग्राम 2023 के चौथे सीजन का आगाज हुआ।एसपीएल के उद्घाटन मैच ब्लैक एप्पल और एमकेएसएस की टीम के बीच खेला गया। जिसमें ब्लैक एप्पल ने एमकेएसएस को 23 रन से हराया। इस क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पटना से मां मुंडेश्वरी रीयल्स होम्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। 
उद्घाटन के बाद दोनो ही कप्तान के साथ टॉस  करने पर ब्लैक एप्पल ने टॉस जीतकर बैटिंग शुरू किया। ब्लैक एप्पल ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 85 रन बनाया। इसके जवाब में मेजबान टीम एमकेएसएस ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 62 रन ही बना पाया। जिसमें ब्लैक एप्पल ने एमकेएसएस को 23 रन से हरा दिया। इस उद्घाटन मैच के मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी वेद प्रकाश यादव को मिला। कमेंट्री शिक्षक धर्मदेव चौधरी और गुदरी शर्मा ने की। अंपायर की भूमिका राजाराम चौधरी ने निभाई। 
मुख्य अतिथि ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर जो यहां एसपीएल क्रिकेट महासंग्राम का आयोजन से खेल के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ेगा। खेल से ही मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस लिए युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेल पर भी फोकस देना चाहिए।
एसपीएल कराने वाले समिति के अध्यक्ष टप्पू रजक, कोषाध्यक्ष बिगु माली ने बताया कि एसपीएल के टूर्नामेंट मैच में कुल 6 टीमों ने भाग लिया है। इन टीमों को आईपीएल की तर्ज पर ही खिलाड़ियों को खरीदा गया है। जिसके बाद एसपीएल क्रिकेट महासंग्राम का आगाज हुआ है। फाइनल में विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए और ट्रॉफी दिया जायेगा। इस मौके पर रोहतास के राजद के जिला महासचिव अरविंद कुमार यादव, कोचस के यदुवंशी सेना के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह, रमाकांत सिंह, भूवनेश्वर पहलवान, डलू सिंह, मुन्ना सिंह, कृष्णा सिंह, बिरहा गायक राकेट नंदलाल यादव, सरोज प्रसाद, नरेंद्र गुप्ता, मोहन चौहान, कन्हैया राम, मनोज सिंह, मनोज चौधरी, जेपी यादव, अरविंद साहनी सहित हजारों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top