भभुआ विधायक ने विधानसभा में किसानों को मुआवजा देने की उठाई मांग, कहा प्रति एकड़ एक करोड़ रुपए दे सरकार

भभुआ(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के 5 प्रखंडों के 50 गांव के किसानों का भूमि भारतमाला एक्सप्रेस वे निर्माण में अधिग्रहित किया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों को बाजार मूल्य से 4 गुना अधिक मुआवजा नहीं मिल पाने के कारण कई बार जिले में आंदोलन भी हुआ। किसानों के साथ भभुआ जिला मुख्यालय और चांद में किसान नेता राकेश टिकैत और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा किसान महापंचायत किया गया। 

इस बार भभुआ विधायक भरत बिंद ने बिहार विधानसभा में सदन के दौरान कैमूर जिले में भारतमाला एक्सप्रेस वे निर्माण में किसानों के अधिग्रहित  किए जा रहे  भूमि का मुआवजा में प्रति एकड़ एक करोड़ देने की सरकार से मांग की है। भभुआ विधायक के सदन में मुआवजा दिलाने की मांग उठाई जाने के बाद किसानों में खुशी का माहौल है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top