सेविका के बेटे ने किया कमाल, इंटरमिडियेट साइंस में 428 नंबर लाकर नाम किया रौशन

इंटर साइंस में 85.6 प्रतिशत अंक लाकर अब्दुल रहमान ने मारी बाजी
रामपुर/कैमूर। मंगलवार को बिहार बोर्ड द्वारा इंटर के तीनों संकाय आर्ट,साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्रो ने साइबर कैफे,मोबाईल इंटरनेट से रिजल्ट देखने को बेताब दिखे।

 कोई छात्र का अच्छा नम्बर या पास हो गया तो ख़ुशी से झूम उठा तो कोई फेल होने पर उदास दिखा। इसी तरह रामपुर प्रखंड के कुड़ारी पंचायत के तेंदुआ गाँव के किसान रईस अंसारी और सेविका शायरा खातून के बेटे अब्दुल रहमान ने इंटर साइंस में 85.6 प्रतिशत यानी 428 नंबर लाकर नाम रोशन कर दिया है। 

जो भूपेश गुप्त इंटर कॉलेज में पढ़ रहा था। अब्दुल ने अपना,माता पिता व परिवार का भी सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। बड़े भाई मो रिजवान अंसारी ने बताया कि बचपन से ही अब्दुल तेज व प्रतिभावान है। कुदरा के प्राइवेट स्कूल से मैट्रिक प्रथम श्रेणी से पास किया। बिहार बोर्ड के 12 वीं रिजल्ट आने पर देख कर साइंस में अपने भाई का 85.6 प्रतिशत अंक से आने परिवार में खुशी का माहौल है। लोगों द्वारा बधाई दिया जा रहा है।

 पहल तक से बातचीत में अब्दुल ने बताया कि इसका श्रेय माता - पिता,परिवार ,गुरुजनों को जाता है। क्योकि माता पिता व गुरुजनो हमेशा से पढ़ाई में सहयोग किया। इंटर साइंस परीक्षा के लिए रणनीति बना कर पढाई किया। मैं आगे इसी तरह पढाई करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी कर आईएएस बनना चाहता हूं। 

जब भी पढाई करो मेहनत व लगन से करो,सफलता आपके कदमो को चूमेंगी। जबकि मझियांव गांव के किसान तेजपति पांडेय के पुत्र गोविंद पांडेय ने इंटर साइंस में 423 अंक प्राप्त किया है। सबार गांव के किसान शिवरोपन चौधरी के पुत्र अजीत कुमार ने इंटर साइंस में 397 अंक प्राप्त किया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top