वहीं भभुआ शहर में रामनवमी को निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. समितियों द्वारा भव्य जुलूस निकालने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है. गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष रामनवमी के दिन श्री रामनवमी के दिन जिला मुख्यालय भभुआ सहित कई प्रखंडों में भी शोभा यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैंइस दौरान हाथी घोड़ा ऊंट आदि तथा वाहनों पर आकर्षक तरीकों से झालर बत्ती आदि सजा कर श्रद्धालु नाचते झूमते नगर का भ्रमण करते हैं. इसके साथ शोभायात्रा में सैकड़ो बाइक में राम भक्त जय श्री राम का नारा लगाते है.
भगवा झंडा से सज कर भगवामय हुआ भभुआ शहर, रामनवमी को निकलेगी शोभायात्रा
मंगलवार, मार्च 20, 2018
भभुुुआ. चैत्र नवरात्र शुरू हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिरो में पूजा अर्चना के लिए भीड़ दिखाई दे रही है. घरों के अलावा बाजारों में भी नवरात्र पर काफी उत्सव का माहौल नजर आ रहा है. शहर भगवा झंडे से पट चुका है. चारों तरफ भगवा झंडा व पताका से सज कर भभुआ शहर भगवामय हो गया है. शहर के एकता चौक पर स्थित महावीर मंदिर को भगवा रंग में रंगवा दिया गया है. वही एकता चौक पर स्थित गांधी जी के स्मारक के चारों तरफ भगवा ध्वज लहरा रहे है. साथ ही एकता चौक के चारों तरफ भगवा झंडा व पताका लगा दिया गया है. शहर के मुख्य मार्गों में झंडा व तिलंगी लगा हुआ है. जिससे इन दिनों भभुआ शहर की सुंदरता में चार चांद लग गया है.
