कैमूर के कनीय विद्युत अभियंता हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित, जाने क्या है मामला व मांग

फ़ोटो - धरना पर बैठे रोहतास व कैमूर के कनीय अभियंता

कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल

#  दो दिनों से विद्युत कर्मियों द्वारा काम करते काली पट्टी बांध कर जताया रहा था विरोध
#  नालंदा के नगरनौसा में जेई व एसडीओ के साथ मारपीट की घटना के आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने कनीय अभियंता गये हड़ताल पर 
# उपभोक्ताओं को कार्यालय में कामकाज कराने में हुई परेशानी 
भभुआ. मंगलवार को भभुआ प्रमंडल के सभी कनीय विद्युत अभियंता नालंदा के नगरनौसा में जेई व एसडीओ के साथ हुई मारपीट की घटना के आरोपितों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग को लेकर सासाराम हड़ताल के लिए चले गये थे. इसके कारण मंगलवार को विद्युत कार्यालय में उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के बारे जानने व समाधान कराने आने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. कार्यालय आने वाले उपभोक्ता संबंधित कार्यालयों में जेई को उपस्थित नहीं देख कर कारण नहीं समझ पा रहे थे. अपने काम को कराने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी. 
रामपुर प्रखंड के बेलांव के काजू सिंह ने बताया कि 40 हजार रूपये जमा करना था. लेकिन कनीय विद्युत हड़ताल पर गये है. उपभोक्ता मनोज सिंह, राहुल कुमार आदि ने बताया कि बिल में सुधार, कनेक्शन लेने की जानकारी आदि कार्यों के लिए आये है. लेकिन एक काम नहीं हो पा रहा है. क्योंकि एक भी कनीय अभियंता कार्यालय में काम नहीं कर रहे है. सभी हड़ताल पर गये है. गौरतलब है कि शनिवार से ही कैमूर जिले के कनीय विद्युत अभियंता संघ के सदस्यों द्वारा नालंदा के नगरनौसा में जेई व एसडीओ पर उग्र भीड़ द्वारा मारपीट की घटना को लेकर काली पट्टी बांध काम करते हुए विरोध जताया जा रहा था. लेकिन मंगलवार को भभुआ प्रमंडल के सभी कनीय विद्युत अभियंता उक्त घटना के आरोपितो की गिरफ्तारी व सुरक्षा आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये.
फोटो -  कनीय अभियंताओं के हड़ताल पर जाने के कारण खाली पड़ा कुर्सी
इसके कारण विभागीय कामकाज से लेकर उपभोक्ताओं को भी काम करने में परेशानी हुई. कनीय अभियंताओं ने बताया कि 14 से 16 मार्च तक पूरे बिहार में हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए एपीएल परिवार के लोगों को मुख्यमंत्री योजना के तहत निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया था. 16 मार्च को नालंदा के नगरनौसा में विद्युत कनेक्शन शिविर में उग्र भीड़ ने जेई व एसडीओ पर हमला कर दिया गया था. इसमें जेई को सिर फटकर लहूलुहान हो गये था. जिसे नगरनौसा के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था. 
फ़ोटो - जेई के हड़ताल पर चले जाने कार्यालय में बैठे कर्मी 

 पांच दिन हो गया लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा जेई व एसडीओ के मारपीट करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. इसी को लेकर कनीय विद्युत अभियंता संघ दो दिवसीय  हड़ताल पर है. मुख्यालय प्रबंधन व पुलिस प्रशासन से मारपीट करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी, काम के लिए सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने की मांग है.भभुआ प्रमंडल से रामपुर जेई कमलेश कुमार, भगवानपुर जेई साकिर जफर, ग्रामीण जेई अतुल पांडेय, राजस्व जेई विकास कुमार, शहर जेई जितेंद्र कुमार सहित कई कनीय अभियंता हड़ताल में शामिल होकर विरोध जताया जा रहा है.  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top