# तुम मेरे मोहब्बत को तरस जाओगे..., एहि ठइया झुलनी हेरइले हो रामा, कहवा से ढुढि... चैता गीत से गायक अजय पांडेय अमृत ने दर्शकों को झुमाया
* कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर . रविवार के शाम जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन जगजीवन स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज के जादू से श्रोताओं को दे रात तक बांधे रखा. प्रशासन की अधिकारी भी उनकी कला की प्रशंसा कर रहे थे.कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय गायक कलाकार अजय पांडेय अमृत ने देवी गीत निमिया के डाढ़ी मैया लावेली झुलुअवा हो कि झूली झूली ना... से की नवरात्र के पहले दिन लोग झूमने को मजबूर हो गए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

इसके बाद सातों शहीदवा के ह पटना नगरिया, बसल गंगा के किनार, सबकर भईल आंखों के तारा हमार कैमूर बिहार ...की प्रस्तुति दी तो श्रोता उन जवानो की याद में डूब गए. जो देश के अपने जान की आहूति दे दी थी. इस दौरान दर्शकों श्रोताओं ने भी गायक कलाकार का तालियों बजाकर हौसला को बढ़ाते रहे. इसके बाद गायक अजय पांडेय अमृत ने तुम मेरे मोहब्बत को तरस जाओगे..., एहि ठइया झुलनी हेरइले हो रामा, कहवा से ढुढि... चैता गीत गाया तो लोगों के तालियों से पूरा माहौल गूंज उठा.
# पटना से वैदा बुलाई द नजरा गइल गोईया...
वही गायिका नंदनी द्विवेदी ने पटना से वैदा बुलाई द नजरा गइल गोईया...सामयिक गीत से की तो स्थापना दिवस समारोह में चार चांद लग गया. इस के बाद टाउन हाईस्कूल के संगीत शिक्षक प्रमोद पांडेय ने जब बम बम बोल रहा है काशी ... भक्ति गीत से की तो श्रोताओ को झूमने पर मजबूर कर दिया.ऐसा लगा मानो सभी श्रोता भी इस गाने में झूमते नजर आए. इसके अलावे युवा बाल कलाकार प्रियांशु दूबे प्रगति गिरी ने भी एक से बढ़कर एक भोजपुरी गजल, देवी गीत, ठुमरी पेश कर श्रोताओं को आनंद किया.

# डीएम ने गायक कलाकारों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी स्थानीय गायक अजय पांडेय अमृत, प्रमोद पांडेय, गायिका नन्दनी द्विवेदी कलाकार व युवा कलाकारों को मां मुंडेश्वरी की प्रतिमा, अन्य मोमेंटो देकर कैमूर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने सम्मानित किया. इस मौके पर डीडीसी कृष्ण प्रसाद गुप्ता,अरुण कुमार, बिरजू पटेल सहित हजारों दर्शक उपस्थित थे.