भभुआ/ कैमूर.उपचुनाव खत्म होने के बाद कैमूर एसपी हरप्रीत कौर द्वारा जिला के 13 थानाध्यक्ष व 19 सब इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया. वही स्थानांतरित थानाध्यक्ष व सब इंस्पेक्टरों को 24 घन्टे के अंदर स्थानांतरित स्थानों पर जाकर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि पूर्व में जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर दूसरे जिला में हो गया था. लेकिन भभुआ विधान सभा में उपचुनाव होने के कारण कई पुलिस पदाधिकारी नहीं जा सके थे. लेकिन उपचुनाव समाप्त होने के बाद सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने विरमित कर दिया. वहीं अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर जिले में आए पुलिस पदाधिकारियों ने भी बीते दिनों योगदान कर लिया. इसके बाद एसपी ने उक्त कार्रवाई की.

नये थानाध्यक्ष
का नाम थाना
रामनुज सिंह बेलाव
प्रमोद कुमार दुर्गावती
राजीव रंजन कुदरा
इरशाद अहमद रामगढ़
संतोष कुमार चांद
रविरंजन सिंह चैनपुर
धीरेंद्र यादव कुछिला
रविकांत भगवानपुर
विपिन बिहारी नुआंव
चंद्रमणी सोनहन
विनय कुमार एससी-एसटी भभुआ
सतीश कुमार सिंह करमचट
अनुप ठाकुर सब इंस्पेक्टर भभुआ
# सब इंस्पेक्टर थाना
पुअनि भगवान राम मोहनियां
शंभु शंकर सिंह मोहनियां
राजीव कुमार यादव मोहनियां
आलोक कुमार सिंह कुदरा
शकील हासमी कुदरा
राजेश कुमार कुदरा
राजीव कुमार दुर्गावती
विरेंद्र राम दुर्गावती
रामाशंकर पांडेय दुर्गावती
पुअनि प्रभात कुमार नुआंव
मुकेश कुमार रामगढ़
प्रदीप कुमार रामगढ़
अमित कुमार भगवानपुर
जुबैर आलम चैनपुर
पुअनि दीनानाथ सिंह भभुआ
विनय भूषण कुमार भभुआ
गणेश कुमार यादव भभुआ
महेश्वर दास भभुआ
पुअनि प्रवीण कुमार सिंह चांद
