नालंदा में हुई घटना को ले विद्युत कर्मियों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध, सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग

फोटो - नालंदा के नगरनौसा की घटना की विरोध जताते कनीय अभियंता 
# कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट - 
- कैमूर जिले के कनीय अभियंताओं ने घटना को लेकर सुरक्षा की मांग
भभुआ/ कैमूर. शनिवार को कनीय विद्युत अभियंता संघ कैमूर के नेतृत्व में बिजली विभाग के कनीय अभियंताओं ने नालंदा के नगरनौसा में निशुल्क विद्युत कनेक्शन शिविर में उग्र भीड़ के लोगों ने कनीय अभियंता व एसडीओ पर हमला कर दिया गया था. इसी घटना को लेकर कनीय विद्युत अभियंता संघ ने हाथों में काला पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया. कनीय अभियंताओं ने बताया कि 14 से 16 मार्च तक पूरे बिहार में हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए एपीएल परिवार के लोगो को मुख्यमंत्री योजना के तहत निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया था. 
फ़ोटो - काली पट्टी बांध विरोध जताते हुए काम करते भभुआ ग्रामीण जेई 

16 मार्च यानी शुक्रवार को नालंदा के नगरनौसा में विद्युत कनेक्शन शिविर में उग्र भीड़ ने जेई व एसडीओ पर हमला कर दिया. इसमें जेई को सिर फटकर लहूलुहान हो गये था. जिसे नगरनौसा के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरो ने जेई की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर इलाज चल रहा है. 
फ़ोटो - नालन्दा के नगरनौसा में हुई घटना में घायल जेई

इसी घटना के विरोध में कैमूर जिले के साथ पूरे बिहार के कनीय विद्युत अभियंता संघ के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान जेई के हाथों में काली पट्टी व कागज पर तख्तियां लगाये हुए थे. जिस पर काम के लिए सुरक्षा की मांग लिखा हुआ था. इसके बाद वे अपने काम पर लौट गये. इस घटना को लेकर कनीय विद्युत अभियंता संघ ने मुख्यालय से सुरक्षा की मांग की है. इसके साथ ही मुख्यालय पर अड़ियल रवैये से दवाब देकर काम करने का आरोप लगाया गया. 
फ़ोटो -घटना में घायल एसडीओ इलाजरत

प्रोजेक्ट के काम को सप्लाई के सिर थोंप दिया गया है. कनीय अभियंताओं ने डिवीजन व सब डिवीजन स्तर पर रेगुलर पुलिस जवान या गार्ड की तैनाती,काम के दवाब को मुख्यालय द्वारा कम की जाये. मौके पर शहर जेई जितेंद्र कुमार, ग्रामीण जेई अतुल पांडेय, रामपुर जेई  कमलेश कुमार, भगवानपुर जेई साकिर जफर, राजस्व जेई विकास कुमार, चांद जेई अमित कुमार, चैनपुर जेई जयराम कुमार सहित कई कनीय अभियंता शामिल थे.  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top