जिला स्थापना दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, स्वच्छ भभुआ-सुंदर भभुआ का दिया संदेश, पढ़ें खबर

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ. शनिवार को कैमूर जिला स्थापना दिवस की शुरुआत हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी के साथ हुई.  जिला स्थापना दिवस पर शहर में नगर परिषद क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया. प्रभात फेरी की शुरुआत शहर के पटेल चौक से डीईओ सूर्यनारायण व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में निकाली गयी. 
जो कचहरी रोड से एकता चौक होते हुए कैमूर स्तंभ से थोड़ी दूरी पर मुक्तावकाश मंच तक पहुँचा. इसमें शहर के कई स्कूल के वर्ग 6-8 बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान बच्चे अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे और ग्रीन कैमूर, क्लीन कैमूर, स्वच्छ भभुआ - सुंदर भभुआ का नारा लगा रहे थे. प्रभात फेरी के समापन मौके पर भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार, बीइओ मालती नगीना, नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्रधानध्यापक पियूष कुमार, राकेश सिन्हा, सहित कई अधिकारी व बच्चें उपस्थित थे. 
इसके बाद जिला स्थापना दिवस के मौके पर छात्रों द्वारा साइकिल रैली भी निकाला गया. जिसे डीईओ सूर्यनारायण ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. साइकिल रैली समाहरणालय परिसर से निकल कर एकता चौक, पटेल चौक होते हुए पुन: समाहरणालय पर आकर समाप्त हुई. प्रभात फेरी व साइकिल रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने बैनर व तख्तियां लिए हुए थे. तख्तियां पर लिखे हुए नारे व स्लोगन से लोगों को कैमूर जिला स्थापना दिवस के बारे में बताया गया. 
सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए स्वच्छता, शौचालय, शिक्षा आदि से संबंधित नारे छात्र-छात्राओं ने लगा रहे थे. जिला स्थापना दिवस पर सरकारी भवनों को आकर्षक तरीकों से सजाया गया है. वही शाम को जिला स्थापना दिवस पर शहर के जगजीवन स्टेडियम में नालंदा से आये कलाकार गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल मोह लिया. वही 8 -10 बजे शंकर कैमुरी व अन्य कवियों द्वारा अपने कविता के माध्यम से कैैैमूर जिला के बारे में बताया गया. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top