# कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
रामपुर से रजनीकांत दूबे की रिपोर्ट
भभुआ. बुधवार को शहर के एसवीपी कॉलेज में भभुआ उपचुनाव की मतगणना हुई. इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल को 14866 के भारी मतों से हरा कर इस सीट पर बीजेपी का कब्जा कायम रखा. सुबह से ही बीजेपी मतगणना के हर चक्र में बढ़त के साथ आगे बढ़ रही थी.
रामपुर से रजनीकांत दूबे की रिपोर्ट
भभुआ. बुधवार को शहर के एसवीपी कॉलेज में भभुआ उपचुनाव की मतगणना हुई. इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल को 14866 के भारी मतों से हरा कर इस सीट पर बीजेपी का कब्जा कायम रखा. सुबह से ही बीजेपी मतगणना के हर चक्र में बढ़त के साथ आगे बढ़ रही थी.
इस दौरान अंत मे 3 बजे जब मतगणना स्थल से रिंकी रानी रानी जीत की सूचना मिली तो कॉलेज के बाहर खड़े बीजेपी कार्यकर्ता, एनडीए कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. इसके साथ ही बाहर समर्थकों में के चेहरे की खुशी देखने लगी. इसके साथ पटाखे फोड़े जाने लगे. अबीर गुलाल उड़ाये जाने लगे. इसके बाद एनडीए कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जम कर अबीर गुलाल उड़ाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई दी. इस दौरान मिठाई भी बांटी गयी. रिंकी रानी पांडेय जिंदाबाद, आनन्दभूषण अमर रहे आदि नारे लगाये गये.
# रामपुर में निकाली जुलूस, उड़े अबीर गुलाल
इधर, रामपुर प्रखंड के बेलाव पंचायत के अकोढ़ी गांव में एनडीए के जीत के प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय की जीत की घोषणा होने के बाद लोगो मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी. मिठाई बाट कर खुशिया मनाई उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा बिजय जुलूस निकाल कर गांव में डीजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाए. साथ ही साथ पटाखा भी लोग छोड़ रहे थे.
जुलूस में रिंकी रानी पांडेय जिन्दाबाद आनंद भूषण पांडेय अमर रहे के नारे लगाए जा रहा था. पार्टी के सक्रिय कर्जकर्ता तिलेश्वर दुबे व युगलकिशोर सिंह ने बताया कि आनन्द भूषण पांडेय अगले वर्ष खुलकर आनन्द भूषण का समर्थन किया गया था. अकोढ़ी के जनता ने 580 मत दर्ज किया था. यहाँ के लोगो मे इस बार भी स्व आनंद भूषण पांडेय जी के अधूरे सपनो को साकार करने हेतु रिंकी रानी पांडेय जी को जिताने में पूरी ताकत झोंक दी थी.
जितने के बाद विजय जुलूस निकाल व मिठाई बाटकर खुसी की इजहार की. मौके पर मनोज गुप्ता श्यामनारायण, सोनू सिंह ,बिकाश दुबे ,परविंदर दीक्षित, बाल्मीकि दीक्षित, मनोज सिंह सहित सैकड़ों भाजपा के समर्थन विजय जुलूस में शामिल होकर खुशी की इजहार किये.
