# भभुआ की पहली महिला विधायक बनी भाजपा की रिंकी रानी पांडेय
# रिंकी के सिर सजा भभुआ विधानसभा का ताज
कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट -
भभुआ/ कैमूर. बुधवार को 205 भभुआ विधान सभा उपचुनाव के नतीजा आ गया. इस उपचुनाव के नतीजे ने बिहार में बीजेपी की लाज को बचा कर रख दी है. वही बिहार के जहानाबाद विधानसभा सीट व अररिया के लोकसभा सीट पर उपचुनाव में एनडीए को मुंह की खानी पड़ी है. उपचुनाव की मतगणना बूधवार को शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में हुई.

भभुआ विधानसभा उपचुनाव में दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडेय की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय ने कांग्रेस के शम्भू सिंह पटेल को 14866 वोट से हरा कर कब्जा जमाया. रिंकी को यहां की जनता ने भभुआ विधानसभा का ताज रिंकी के सिर पर पहनाया. इसके साथ वह भभुआ की पहली महिला विधायक बनने का रिकार्ड अपने नाम किया. मंगलवार को भभुआ प्रखंड के बचे 27 बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया था.
# मतदाताओं ने 17 प्रत्याशियो के भाग्य का किया फैसला
वही देर शाम तक सभी 17 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया था. इसमें मतदाताओ ने रिंकी रानी पांडेय को अपना भरपूर समर्थन देकर विजयी बनाया. जिसका आज यानी बुधवार, 14 मार्च को शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में मतगणना का कार्य हुआ. हालांकि इस उपचुनाव में सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत जीत सुनिश्चित कराने के लिए लगाई थी. सभी प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार के लिए गांव-गांव प्रचार किया. लोगों से मिल कर अपने पक्ष में मत देने के लिए आग्रह किया. लेकिन रविवार को हुए मतदान व मंगलवार को 27 मतदान केंद्रों पर हुए पुनर्मतदान के बाद भभुआ विधान सभा की जनता ने अपना मत दे दिया था.

# 24 राउंड में हुआ मतगणना
मतों की गिनती बूधवार को सुबह 7 बजे से शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में हुई. मतगणना के लिए 14 टेबुल बनाए गये थे तथा 24 राउंड में मतगणना हुई. मतगणना में प्रत्येक टेबुल पर तीन-तीन कर्मी लगाए गए थे. मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीआरपीएफ व पुलिस बल के जवान तैनात थे. डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतगणना स्थल का जायजा लिया.

# किन प्रत्याशियों ने कितना वोट मिला
पार्टी प्रत्याशी का नाम वोट
भाजपा - रिंकी रानी पांडेय - 64413
कांग्रेस - शंभू सिंह पटेल - 49547
बहुजन मुक्ति पार्टी - समप्रभावती देवी - 2121
भारतीय मोमिन फ्रंट - सलीम अंसारी - 604

# निर्दलीय - वोट
अक्षयवर सिंह - 286
विकास सिंह - 3515
जागेश्वर सिंह - 718
धमेंद्र सिंह - 3690
शिवमूरत बिंद - 1530
जगमोहन पाल - 472
कमलेश आजाद - 1255
रामदुलार चौधरी - 325
उज्ज्वल कुमार चौबे - 565
विजयन्ता देवी - 1377
संतोष कुमार सिंह - 1046
ओमप्रकाश सिंह - 313
शमीम राइन - 873
अक्षयवर सिंह - 286
विकास सिंह - 3515
जागेश्वर सिंह - 718
धमेंद्र सिंह - 3690
शिवमूरत बिंद - 1530
जगमोहन पाल - 472
कमलेश आजाद - 1255
रामदुलार चौधरी - 325
उज्ज्वल कुमार चौबे - 565
विजयन्ता देवी - 1377
संतोष कुमार सिंह - 1046
ओमप्रकाश सिंह - 313
शमीम राइन - 873