स्टार सिंगर नेहा कक्कड़ ने एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश इस स्टाइल को किया कॉपी, लेकिन कर दी यह गलती

मुंबई/न्यूज डेस्क. स्टार सिंगर नेहा कक्कड़ नेशनल क्रश बन चुकीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के विंक और फ्लाइंग किस सीन का कॉपी किया है. जो फैंस और सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर बना हैं. नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह तमिल अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर के किस सीन को कॉपी करती दिख रही हैं. लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो जाती है. जिसकी वजह से वे ट्रोल भी हो रही हैं. इस वीडियो वह बाएं हाथ की उंगलियों से बंदूक की स्टाइल में गोली व आंख मारते हुए नजर आती है. इसके बाद अंत मे वह शर्मा कर हंसने लग रही है. 
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- मुझ पर प्रिया प्रकाश का इफेक्ट. लेकिन गन उल्टी हो गई है. नेहा का वीडियो बेहद प्यारा बन पड़ा है. इसे उन्होंने अपनी क्यूट स्माइल के साथ खत्म किया. लेकिन प्रिया को पूरी तरह से कॉपी करने में उनसे चूक हो गई. दरअसल, उन्होंने अपनी गन को उल्टा लोड किया. इसका जिक्र उन्होंने अपने कैप्शन में भी किया है. फिर क्या था, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. बहुत से यूजर्स नेहा को ये कहने लगे कि मैम गन उल्टी हो गई है. वहीं सिंगर के कुछ फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थके. 
 कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें पसंद नहीं आया कि उनकी फेवरेट सिंगर किसी और को कॉपी करे. गौरतलब है कि, प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म का ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. मलयालम एक्ट्रेस अपने एक वीडियो क्ल‍िप के कारण रातोंरात स्टार बन चुकी हैं. ये जिस फिल्म का गाना है, उसके निर्देशक की भी काफी तारीफ हुई. इसी प्रकार नेहा कक्कड़ का इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है. 15 लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके है.  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top