# किसके सिर सजेगा भभुआ विधानसभा का ताज, कौन बैठेगा कुर्सी
कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट -
भभुआ/ कैमूर. मंगलवार को 205 भभुआ विधान सभा उप चुनाव की भभुआ प्रखंड के बचे 27 बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. वही देर शाम तक सभी 17 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया. आज यानी बुधवार, 14 मार्च को शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में मतगणना का कार्य होगा. चुनाव में भाग्य आजमा रहे 17 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है. बूधवार शाम तक फैसला आ जायेगा. किसके सिर सजेगा भभुआ विधानसभा का ताज, कौन बैठेगा कुर्सी पर इसका निर्णय मतदाता कर चुके है. बस शाम तक लोगों को धैर्य रखना होगा.

इसके भभुआ को मिल जायेगा विधायक. हालांकि इस उपचुनाव में सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत जीत सुनिश्चित कराने के लिए लगाई थी. सभी प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार के लिए गांव-गांव प्रचार किया. लोगों से मिल कर अपने पक्ष में मत देने के लिए आग्रह किया. लेकिन रविवार को हुए मतदान व मंगलवार को 27 मतदान केंद्रों पर हुए पुनर्मतदान के बाद भभुआ विधान सभा की जनता ने अपना मत दे दिया. अब बुधवार को मतों की गिनती होगी. मतों की गिनती सात बजे से शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में होगी. मतगणना के लिए 14 टेबुल बनाए गए हैं तथा 24 राउंड में मतगणना होगी. मतगणना में प्रत्येक टेबुल पर तीन-तीन कर्मी लगाए गए हैं. मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीआरपीएफ व पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे.