# कैमूर लाइव न्यूज/ बंटी जायसवाल
भभुआ/ कैमूर. बिहार के अररिया में लोकसभा व भभुआ व जहानाबाद विधानसभा का उपचुनाव रविवार को हुआ. लेकिन रविवार को भभुआ उपचुनाव में ईवीएम व वीवीपैट की गड़बड़ी में खलबली मचा कर रख दी. इसकी चर्चा पूरे बिहार में हुई. ऐसा पहली बार उपचुनाव में हुआ जहा पर बड़ी संख्या में ईवीएम खराब व गड़बड़ी के मामले सामने आये. इसके बाद प्रशासन ने भारत चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को भभुआ के 27 बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया. पुनर्मतदान 7 बजे से 5 बजे तक चली. इस दौरान कुल 52.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. मंगलवार को सुबह से ही बूथों पर वोट देने के लिए मतदाताओं की कतार देखी गयी. गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को उपचुनाव वाली तीनों सीटों पर तैनात पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा के बाद भभुआ में 27 बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय किया था.

मिली जानकारी के मुताबिक, पुनर्मतदान के दौरान बूथ संख्या 51 से निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के पोलिंग एजेंट को प्रचार सामग्री लाने का आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. मंगलवार को भभुआ प्रखंड के 27 बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया. अगले दिन यानी बुधवार को शहर के एसवीपी कॉलेज में मतों की गिनती की जायेगी. भभुआ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की रिंकी रानी पांडेय और कांग्रेस के शंभू सिंह पटेल के बीच सीधा मुकाबला की चर्चाएं है.