भभुआ के 27 बूथों पर आज होगा पुनर्मतदान, ईवीएम में हुई थी गड़बड़ी, जाने कौन है वह बूथ

* कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल 

# पुनर्मतदान वाले बूथों की बनायी गयी रूट चार्ट
# भभुआ उपचुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी रही पूरे बिहार में चर्चा 
फ़ोटो - बहुउद्देश्यीय भवन में पुनर्मतदान की रूट चार्ट बनाते कर्मी 
भभुआ/ कैमूर. 205 भभुआ विधानसभा का उपचुनाव के रविवार को मतदान के दिन ईवीएम की गड़बड़ी की चर्चा पूरे बिहार में हुई. इसके लिए विपक्षी दलों ने कई तरह के आरोप भी लगाये गए. इसके साथ ही ईवीएम व  वीवीपैट में खराबी व गड़बड़ी कई प्रकार की चर्चा व सवाल उठा कर रख दिया. भभुआ विधानसभा क्षेत्र में दो प्रखंड है. भभुआ व रामपुर प्रखंड. रामपुर प्रखंड में तो ईवीएम व वीवीपैट खराबी व गड़बड़ी की मामला सामने आया और देर से मतदान भी शुरू हुआ. हालांकि मतदान सम्पन्न हो गया. रामपुर प्रखंड में पुनर्मतदान नहीं होगा. 



भभुआ प्रखंड के 27 बूथों पर ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर दो बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हो पायी. रविवार को 54 प्रतिशत तक मतदान सम्पन्न हुआ. सदर प्रखंड के 27 मतदान केंद्रों पर आज यानी मंगलवार को पुनर्मतदान करायी जायेगी. इसके लिए सोमवार को सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में पुनर्मतदान केंद्रों की रूट चार्ट कर्मियों द्वारा बनायी गयी. इसके साथ ही पुनर्मतदान के लिए सभी तैयारियों का एक बार फिर जायजा लिया गया. बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सदर प्रखंड के 27 बूथों, जिन बूथों पर मतदान नहीं हो पायी वहां पर पुनर्मतदान करायी जायेगी.
# कौन है वह बूथ ,जहां फिर से होगी मतदान 
      मतदान केंद्र का नाम                 
1.उत्क्रमित मध्य विद्यालय खनाव        
2. उत्क्रमित मध्य विद्यालय इटाढ़ी        
3. मध्य विद्यालय किशुनदेवपट्टी           
4. उच्च विद्यालय सोनहन 
5. प्राथमिक विद्यालय सिकठी 
6. कन्या प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुर
7. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नउआझोटी
8. न्यू प्राथमिक विद्यालय शिवपुरा
9. उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुडासन 
10. सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय भभुआ 
11. सामुदायिक भवन भभुआ वार्ड 14 
12. प्राथमिक विद्यालय भभुआ वार्ड 23 
13. कन्या मध्य विद्यालय भभुआ वार्ड 25 
14. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेतरी 
15. न्यू प्राथमिक विद्यालय सेमरा
16. मध्य विद्यालय कुंज
17. सामुदायिक भवन नाटी
18. मध्य विद्यालय सोनहन 
19. उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोकरी
20. मध्य विद्यालय शिवपुर
21. प्राथमिक विद्यालय सिंझुआ
22. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारंगपुर 
23. उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिहरपुर 
24. प्राथमिक विद्यालय सिंचाई कॉलोनी 
        भभुआ वार्ड 6 
25. मध्य विद्यालय मिंव
26. उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोहारी 
27. उच्च विद्यालय रतवार 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top