* कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल...
रामपुर. रविवार के देर शाम साढ़े 8 बजे रामपुर प्रखंड के सबार गांव में अचानक एक कच्चा का मकान व चहारदीवारी गिर गया. जिसमें एक नया स्कार्पियों क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के मुताबिक, रविवार के देर शाम सबार गांव के अशोक जायसवाल का कच्चा का मकान अचानक गिर गया. इसके साथ मिट्टी का कच्चा घर गिरने से चहारदीवारी भी गिर गया. इसमें बगल के खाली परिसर में खड़ा किये गया डॉ हरिवंश पाल के पुत्र व युवा साथी संजय पाल के स्कार्पियो का शीशा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया.

हरिवंश पाल ने बताया कि एक माह पहले ही नया स्कार्पियों को औरंगाबाद से लाया था. घर के सामने खाली जमीन पर स्कार्पियों को लगाया था. यहां पर स्कार्पियों के अलावा वैगनार,ऑटों, दो ट्रैक्टर भी लगाया गया था. जब कच्चा घर गिरा तो चहारदीवारी टूट कर स्कार्पियों के आगे वाले हिस्से पर आ गया. जिसमें स्कार्पियों का शीशा चूर चूर हा गया.इसमें स्कार्पियों को बनवाने के लिए लगभग एक लाख रूपये खर्च आयेगी. यह भी बताया कि घटना के कुछ समय पहले लोग वहां पर खड़ा हो कर दो चार लोग बातचीत कर रहे थे. इस दौरान बाल बाल बच गये. अगर उस समय कच्चा घर गिरा होता तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता.