फ़ोटो - 1.बहेरी विद्यालय के बूथ पर लगभग 82 वर्षीय वृध्द को वोट देने के लीए ले जाते युवक .
2. बहेरी गांव के बूथ पर अपने माँ को हाथों से टांग कर मतदान के लिए ले जाता पुत्र
3. अकोढ़ी गांव के बूथ पर अपने माँ को पीठ टांग कर मतदान के लिए ले जाता पुत्र.
4. सबार गांव के बूथ पर ट्राइसाइकिल के सहारे बूथ पर पहुँचने के बाद वैशाखी से वोट के लिए जाता दिव्यांग
5. वोट देने के लिए जाती वृद्ध महिला को सहारे देते जवान
6. सबार गांव के बूथ पर वैशाखी के सहारे वोट देने जाते एक व्यक्ति
7. भीतरीबांध के सामुदायिक भवन पर बाइक से वोट दिला कर वृद्ध महिला को घर ले जाते युवक
8. अपने पोते के साथ वोट देने जाती वृद्ध महिला
# कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट :-
भभुआ/ कैमूर. रविवार को 205 भभुआ विधानसभा उपचुनाव के हो रहे मतदान के लिए दिव्यांग मतदाताओं में गजब उत्साह व जज्बा देखा गया. रामपुर प्रखंड के सबार गांव के मध्य विद्यालय स्थित पर सोनू सिंह, सिपाही नामक दिव्यांग मतदान के लिए पहुंचे. इन्होने बताया कि वोट देने का अधिकार मिला है तो हमलोगों अपने वोट का देने के लिए आये है. अपने क्षेत्र के विकास के लिए वोट दिया है.
# वृद्ध महिलाएं में भी मतदान के लिए दिखा उत्साह
उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए वृद्ध महिलाएं भी पहुंची. वे भी मतदान के लिए काफी उत्साहित देखी गयी. सबार गांव के मतदान केंद्र पर वृद्ध सरस्वती कुंवर अपने पोते के साथ मतदान केंद्र पर वोट के लिए पहुंची थी.

# बुढ़ापे दहलीज पर वृद्धों ने लोकतंत्र को किया मजबूत
मतदान के लिए बहेरी गांव के बूथ पर 80 वर्षीय रामरति देवी को उनके पुत्र अपने हाथों से टांग कर मतदान केंद्र पर वोट के लिए पहुंचे. वही 84 वर्षीय प्रगास बिंद को गांव के युवको ने मतदान केंद्र तक सहारा देकर पहुंचाया. वही भीतरीगांव के सामुदायिक भवन बूथ पर अपने नाती के साथ एक वृद्ध महिला बाइक के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत किया.

# नाम किसी और का फोटो किसी और का
रविवार को उपचुनाव के मतदान के दिन रामपुर प्रखंड के नौहट्टा विद्यालय स्थित बूथ पर एक ऐसा मतदाता पहुंचा जिसका नाम कन्हैया सिंह था. मतदाता कन्हैया सिंह ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र में नाम मेरा है फोटो किसी वृद्ध महिला का है. यह कर्मियों के लापरवाही से हुआ है.
# गंदे पानी व जलजमाव से होकर मतदान को पहुंचे मतदाता
उपचुनाव के मतदान के लिए रामपुर प्रखंड के अमांव गांव के मतदाता रामवि के बूथ पर गांव के गलियों में लगे गंदे पानी व जलजमाव होकर मतदान के लिए पहुंचे. शारदा देवी, बेचना कुंवर ने बताया कि वोट देकर प्रत्याशियों को जीताया जाता है कि वे विकास करेंगे. लेकिन इस गांव में कई माह से स्कूल आने वाली मुख्य गली में घरों का गंदा पानी बहता रहता है. इसी जलजमाव से होकर मतदान देने के लिए जा रहे है.# प्रत्याशियों ने भी मतदान केंद्रों का लिया जायजा
रविवार को उपचुनाव के हो रहे मतदान केंद्रों का प्रत्याशी व समर्थकों ने भी जायजा लिया. रामपुर प्रखंड के अमाव गांव के बूथ पर एक निर्दलीय प्रत्याशी पहुंच कर मतदान कब से चालू हुआ इसका जायजा लिया. वही इस दौरान प्रत्याशी मतदाताओं वोट के लिए ध्यान देने की इशारा करते नजर आये. यही भभुआ विधानसभा के कई बूथों पर घूमघूमकर जायजा लिया.

# दो- चार किमी की दूरी तय कर पहुंचे मतदान को
रविवार को उपचुनाव में मतदान के लिए जिस गांव में मतदान केंद्र नहीं था. वहां के लोग दो चार किमी की दूरी तय कर मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान का प्रयोग किया. रामपुर प्रखंड के लेवाबांध मतदान केंद्र पर लाखनडाही,लालापुर, लेवाबांध, बिछिबांध गांव के मतदाताओं दो किमी की दूरी तय कर मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट किया. वही भीतरीगांव के न्यू प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 256 क पर इब्राहिमपुर व बाराडीह गांव के सैकड़ो महिला व पुरूष लगभग चार किमी की दूरी तय कर मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान किया.