कैमूर में होगा पंचायत उपचुनाव, विभिन्न पंचायतों में रिक्त है 18 पद,कही मृत्यु तो कही त्याग पत्र व नामांकन दाखिल नहीं होने से खाली पद, जाने कौन सा पद है रिक्त

भभुआ कैमूर. कैमूर में विभिन्न पंचायतों में 18 रिक्त पदों के लिए पंचायत उपचुनाव कराया जायेगा. जिसकों लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायती राज विभाग को सूचना जारी है. जिला पंचायती राज से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के 6 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में विभिन्न कारणों से खाली हुए पद को भरने के लिए पंचायत उपचुनाव कराया जायेगा. इसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी कुमार विनोद आनंद ने चैनपुर, चांद, रामपुर, कुदरा, मोहनिया एवं नुआंव बीडीओ को पत्र के माध्यम से सूचना जारी की है. जानकारी के अनुसार,अभी मतदाता सूची के विखंडन व सुधार का काम चल रहा है. यह कार्य के पूरा होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव के तिथियों का घोषणा किया जा सकता है. 31 जनवरी तक मतदाता सूची के प्रकाशन में जो गलतियां हुई है. उसका दावा आपत्ति का निष्पादन किया जायेगा.नए मतदाताओं की प्रविष्टि का अनुमोदन भी चार फरवरी तक होगा. उसके बाद फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को होगा. इसके बाद सभी मतदाताओं को जिनका नाम जोड़ने, सुधारने का आवेदन दिया गया था उन्हे नया वोटर कार्ड दिया जायेगा. इसके बाद पंचायत उपचुनाव की डंका बज सकता है.विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले में कुल 8 वार्ड सदस्य एवं 10 पंच का पद रिक्त है. जहां पंचायत उपचुनाव होगा.
8 वार्ड सदस्य का रिक्त पद-
गौरतलब है कि भभुआ सदर प्रखंड के डुमरैठ पंचायत के वार्ड 13 में वार्ड सदस्य के मृत्यु के बाद यह पद रिक्त है.चैनपुर के सिकंदरपुर पंचायत के वार्ड 3 का वार्ड सदस्य की मृत्यु के पद रिक्त हो गई है. चांद प्रखंड के चांद पंचायत के वार्ड 13 के वार्ड सदस्य के मृत्यु, रामपुर प्रखंड के सबार पंचायत के वार्ड एक के वार्ड सदस्य द्वारा त्यागपत्र, कुदरा प्रखंड के सकरी पंचायत के वार्ड दो के वार्ड सदस्य के द्वारा त्यागपत्र, मोहनिया के भीट्टी पंचायत के वार्ड दो के वार्ड सदस्य के मृत्यु, डंडवास पंचायत के वार्ड आठ के वार्ड सदस्य के त्यागपत्र, नुआंव प्रखंड के मुखराम पंचायत के वार्ड 10 सदस्य मृत्यु के कारण पद रिक्त हैं. वार्ड सदस्यों के मृत्यु और त्यागपत्र प्रमाण देने के कारण 8 पद रिक्त है.
यह है 10पंच के रिक्त पद…
ग्राम कचहरी पंच में चांद प्रखंड के बिउरी पंचायत के वार्ड 3 में नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण रिक्त पद, चांद पंचायत के वार्ड 12 में पंच की मृत्यु, लोहदन के वार्ड 14 नामांकन दाखिल नहीं, कुदरा प्रखंड के पचोखरी पंखयत के वार्ड तीन में पंच की मृत्यु,मोहनियां प्रखंड के अंकोढ़ी पंचायत के वार्ड एक व 13, डंडवास पंचायत के तीन, 06 व 11 वार्ड में नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण पंच का पद रिक्त है। इन सभी10 रिक्त पंच के पदों पर पंचायत उपचुनाव होगा.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top