भभुआ/भगवानपुर/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां खेत में तार जोड़ने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पवरा मौजा की बताई जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक रामगढ़ गांव का जीमू मियां का 40 वर्षीय पुत्र फिरोज आलम बताया जाता है। जो रामगढ़ गांव के पवरा मौजा खेत में तार जोड़ने का काम कर रहा था।
कैमूर में खेत में तार जोड़ने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गांव में मचा कोहराम
शुक्रवार, जनवरी 24, 2020
Tags

