फ़ोटो - भभुआ में शोभायात्रा में शामिल लोग
फ़ोटो - भभुआ में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल राम भक्त
फ़ोटो - भभुआ एकता चौक के मंच पर शोभायात्रा के दौरान दिवंगत विधायक आनन्द भूषण पांडेय की पत्नी सह नवनिर्वाचित भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय, पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह व अन्य
# कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट -
शोभायात्रा में लगे जय श्री राम व भारत माता की जय से जयघोष से गूंजा भभुआ शहर, झांकी में बच्चों ने मयाया धमाल - बच्चों ने झांकी से लोगों को लुभाया
भभुआ/कैमूर. रविवार को रामनवमी के अवसर पर शहर में विभिन्न ग्रुपों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी. इसके पहले सुबह में रविवार को बाइक जुलूस निकाला गया. जिसमें हजारों बाइक सवार राम भक्तो ने भाग लिया. इस दौरान एक ही नारा ,एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम गूंज रहा था.
- वही 3 बजे से शहर सहित ग्रामीण इलाके में शोभायात्रा निकलने लगी. जो देर शाम तक शहर में भ्रमण किया. शोभायात्रा के दौरान किसी के हाथों में भगवा झंडा तक किसी के हाथों में तलवार था. सभी भगवान के नाम वालों भक्तिमय माहौल लग रहा था.
सभी राम में रमे हुए नजर आ रहे है. इस दौरान चारों तरफ जय श्री राम, भारत माता की जय, हर हर महादेव सुनाई दे रहा था. गौरतलब है कि इस वर्ष के शोभायात्रा में भभुआ में पहली बार कुछ अलग ही अंदाज, अलग दिखा दिखा. शिवाजी ग्रुप द्वारा महावीर हनुमान के विशाल प्रतिमा बनवायी गयी थी.
इस प्रतिमा में महावीर हनुमान अपने दोनों कंधो पर एक ओर भगवान श्री राम व दूसरी तरफ लक्ष्मण जी को बैठाया गया था. बताया गया कि पहली बार शोभायात्रा में हनुमान की विशाल प्रतिमा देखने को मिली. वही इस ग्रुप के शोभायात्रा में घोड़े के रथ पर मर्यादा पुरूषोत्तम राम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान के बच्चों द्वारा झांकी प्रस्तुत किया गया.
भगवान श्री राम के रथयात्रा व शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए काफी व्याकुल दिख रहे थे. बच्चों की यह झांकी काफी आकर्षक लग रही थी. शोभायात्रा की शुरूआत पूरब पोखरा महावीर मंदिर से शुरू हुई. जो एकता चौक होते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाले रोड में पंजाब नैशनल से जाकर
, एकता चौक से सब्जी मंडी होते हुए पुन: एकता चौक शिवाजी ग्रुप की शोभायात्रा आया. इस शोभायात्रा में सबसे आगे हनुमान की प्रतिमा, रामजानकी की रथ, पंजाबी ढ़ोल, वाराणसी से आये कलाकारों की नृत्य की गाड़ी थी. वही दूसरी तरफ चेतना मंच, शिवाजी चौक आदि ग्रुप द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी.
- पंजाबी ढ़ोल ने मचाया धमाल
शहर में रामनवमी की निकाले गये शोभायात्रा में शिवाजी ग्रुप द्वारा वाराणसी से पंजाबी ढ़ोल बैंड पार्टी को बुलाया गया था. इस पंजाबी ढ़ोल बैंड पार्टी ने शोभायात्रा में जम कर धमाल मचाया. यही नहीं बैंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया. पंजाबी ढ़ोल में युवकों ने जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे के साथ जम कर डांस किया.
- भांग पिला दो गउरा... से वाराणसी के कलाकारो ने लोगों का जीता दिल
पहली बार भभुआ में रामनवमी की शोभायात्रा में शिवाजी ग्रुप द्वारा बुलाये गये वाराणसी से बाबा कालूबीर झांकी नृत्य नाटिका केंद्र के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया. शोभायात्रा में झांकी की शुरूआत भगवान शंकर पार्वती पर आधारित गीत भांग पिला दो गउरा... से नृत्य प्रस्तुति दी लोग झूमने को मजबूर हो गये।
इसके बाद मां काली की राक्षसों की संहार पर आधारित नमो देवी, नमोस्तुते, राधा कृष्ण की झांकी नृत्य से लोगो को खूब झूमाया. झांकी कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य, भावना गीत की प्रस्तुति दी. इसके कलाकारों ने राम जानकी रामायण का भी कला के माध्यम से वृतांत किया.
शोभायात्रा को शान्तिपूर्ण सम्पन्न के कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किया गया था.सभी चौक चौराहे पर अर्द्ध सैनिक बल के जवान व पुलिस जवान तैनात थे.
विभिन्न ग्रुप व समिति द्वारा शोभायात्रा के दौरान प्यास लगने पानी के लिए स्टॉल लगाया गया था. शहर के एकता चौक पर द हिन्दू युवा सेना महाकाल द्वारा हलवा वितरण किया गया. वही दर्जनों चौक चौराहे पर स्टॉल लगाकर शर्बत व पानी की व्यवस्था की गई थी.