# भभुआ विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण, जनता की सुनी समस्याएं, कहा पति के अधूरे सपने को करूंगी पूरा
# जनता ने दुर्गावती नदी पर पुल बनाने की रखी मांग, बोली पुल होगी पहली प्राथमिकता
रामपुर. भभुआ विधानसभा का उपचुनाव जीत कर नव निवार्चित विधायक रिंकी रानी पांडेय शपथग्रहण जनता की सेवा के लिए क्षेत्र भ्रमण पर निकल चुकी है. शनिवार को दिवंगत विधायक आनन्द भूषण पांडेय उर्फ मंटू पांडेय की पत्नी सह भभुआ के नव निर्वाचित विधायक रिंकी रानी पांडेय ने रामपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर जनता से बात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और निदान करने का आश्वासन दिया. चुनाव जीतने के बाद शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहली बार भभुआ विधायक सबार गांव में पहुँची. जहां वह सबार गांव के दुर्गा मंदिर व नाथ बाबा के मंदिर में पहुँच कर मत्था टेका. इस दौरान ग्रामीण जनता की समस्याओं से जानकारी प्राप्त किया. 
ग्रामीणों ने कैमूर व रोहतास जिला को जोड़ने के लिए दुर्गावती नदी पर पुल बनाने, बच्चों को पढ़ाई के लिए हाई स्कूल व बदहाल उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थिति को सुधार करने की मांगों को रखा. इस पर विधायक रिंकी रानी पांडेय ने कहा कि आपलोगों के आशीर्वाद से मैं चुनाव जीत पायी हूं. अगर आप लोग साथ नहीं देते तो मैं शायद चुनाव नहीं जीत पाती और नही अपने पति के अधूरे सपने को पूरा कर पाती इस लिए अब वह समय आ गया है कि मैं अपने पति के अधूरा सपना पूरा कर सकू.
क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को भभुआ के नव निर्वाचित विधायक रिंकी रानी पांडेय ने बगही पुल से रामपुर निसिजा जाने वाली बन रही पक्की सड़क का जायजा लिया. मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान वह बन रही पक्की सड़क पर वाहन से नीचे उतर कर सड़क निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की. वही विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं जायेगी. सड़क अच्छा बनना चाहिए.


