प्रखंडस्तरीय TLE/TLM सह विज्ञान प्रदर्शनी में अतुल,रवि व ब्यूटी का हुए चयनित,ट्रॉफी पुरस्कार से हुए सम्मानित

भभुआ/भगवानपुर/कैमूर(बंटी जायसवाल)।शनिवार को भगवानपुर बीआरसी के प्रशिक्षण भवन में प्रखंड स्तरीय टीएलई/टीएलएम सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सीआरसी स्तर पर चयनित चयनित छात्र छात्राओं व शिक्षको द्वारा टीएलई/टीएलएम सह विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया।टीएलई/टीएलएम सह विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान छात्र छात्राओं ने बनाये हुए विज्ञान मॉडल दिखाते हुए उसके बारे में जानकारी।सीआरसी स्तर पर चयनित छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल में दहन के ऑक्सीजन की आवश्यकता, बायोगैस प्लांट,भूकंप रोधी मकान,पवन चक्की,क्विज बोर्ड, वेल्डिंग मशीन,वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सौर यंत्र आदि रखा गया था।
वही सीआरसी स्तर टीएलएम बनाने वाले शिक्षकों द्वारा संख्या पद्धति, वर्णो की पहचान,विद्युत चालकता आदि बनाया हुआ लगाया गया था।  प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में तीन छात्रों का चयन किया गया। जिसमें उमवि कसेर के अतुल कुमार वर्ग 8 से वेल्डिंग मशीन बनाने पर प्रथम पुरस्कार के लिए चयन किया गया। वही दूसरे नम्बर पर कोचाड़ी उमवि  के कक्षा 8 वी छात्र रवि कुमार को वाटर हार्वेस्टिंग के लिए तीसरे स्थान पर मध्य विद्यालय दुल्लहपुर के आठवीं की छात्रा ब्यूटी कुमारी को सौर यंत्र एवं विद्युत परिपथ के लिए चयन किया गया। वही टीएलएम में मॉडल के लिए शिक्षकों में मध्य विद्यालय ओरगाई प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन राम को संख्या पद्धति एवं गणितीय संरचना के लिए प्रथम स्थान पर चयनित किया गया।
                 
उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतपुर खुर्द की शिक्षिका शशिकिरण कुमारी को अक्षरों का ज्ञान,वर्णो की पहचान के लिए दूसरे स्थान पर, तीसरे नंबर पर मध्य विद्यालय ओरगाई के शिक्षक शिवजी यादव को विद्युत चालकता के लिए तीसरे स्थान पर चयनित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, दूसरे,तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वही टीएलएम में प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
वही अन्य छात्र छात्राओं को एवं शिक्षकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कॉपी व कलम देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बीआरसी स्तर पर टीएलई/ टीएलएम एवं विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित 3 छात्र-छात्राओं एवं 3 शिक्षकों को 4 फरवरी को होने वाली भभुआ के शिक्षा भवन में  जिला स्तरीय टीएलई/ टीएलएम व विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपने मॉडल को अच्छे तरीके से और डेवलप जानकारी प्राप्त कर ले।
ताकि जिला स्तरीय प्रदर्शनी में आपका चयन हो सके और आप वहां से राज्य स्तर पर भी चयन कर जा सके।वही चयनित शिक्षकों छात्र-छात्राओं को बधाई भी दी गई। मौके पर बीआरपी संजय कुमार सिंह डॉ दयानी सिंह, विनय कुमार सिंह, लेखापाल शमीम अहमद, सीआरसीसी सत्येंद्र नारायण मिश्र दुल्लहपुर, अशोक कुमार पांडे खीरी, देवेंद्र कुमार सिंह मोकरम, जागरूप सिंह निबिया,रामाशंकर पासवान जैतपुर कला, संतोष कुमार सिंह औसान सहित कई सीआरसीसी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top