कैमूर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग, तनावपूर्ण हुआ माहौल,SDM व SDPO ने संभाला मोर्चा,कोई हताहत नहीं

Kaimur : कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ मूर्ति
 विसर्जन के दौरान फायरिंग हुई है। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव की बतायी जाती है। जहां मां सरस्वती की प्रतिमा की विसर्जन जुलूस निकाली गई थी। लेकिन विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक फायरिंग हुई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुँच गयी है। वही पुलिस प्रशासन द्वारा फायरिंग से इनकार किया जा रहा है। वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिकंदरपुर गांव में गुरुवार को माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाली गई। मूर्ति विसर्जन के लिए दोपहर में घुमाया जा रहा था। 

यह भी पढ़े : शुगर मरीजों के लिए खुशखबरी, कैमूर के किसान ने उपजाया शुगर फ्री धान, अब चावल खा सकते है डायबिटीज मरीज 

इसी बीच अचानक एक समुदाय के लोग अपने मुहल्ले में आते देख उग्र हो गए तथा मारपीट की नौबत आ गई। और कुछ लोगों द्वारा कई राउंड हवाई फायरिंग किया गया। हालांकि के किसी के हताहत सूचना नहीं है। वही दूसरे समुदाय के लोगों का कहना था कि मूर्ति के साथ आ रहे लोग आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया।जुलूस में शामिल लोगों का दावा था कि जुलूस में स्थानीय पुलिस प्रशासन अधिकारी व जवान भी तैनात रहे। इस तरह का बात झूठ है। खबर लिखे जाने तक मूर्ति पक्ष के लोगों द्वारा प्रशासन से मांग किया गया कि जब तक उपद्रवियों के ऊपर कार्रवाई नहीं की जाती है,तबतक मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा। हालांकि सूचना पर भभुआ एसडीओ जन्मेजय शुक्ला एवं एसडीपीओ अजय प्रसाद पहुंचे।जहां घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसडीओ व डीएसपी कैंप कर रहे है। मामले कि तहकीकात व आगे कार्रवाई करते हुए लोगों को मूर्ति विसर्जन कराने के लिए समझाने व शांत कराने की कोशिश की जा रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top