कैमूर में युवाओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाला विशाल तिरंगा यात्रा जुलूस, भारत माता की जय और वंदे मातरम के लगे नारे


दुर्गावती(मुबारक अली)।  दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र मे गणतंत्र दिवस के अवसर रविवार को सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली.जो खजुरा बाजार से आरंभ होकर क्षेत्र का भ्रमण करते एनएच दो से होकर दुर्गावती बाजार पहुंचा. फिर वहां से पुनः खजुरा बाजार पहुंच संपन्न हो गया.जुलूस में शामिल युवा भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, जय हिंद सहित देश की शान से जुड़े अन्य नारे लगा रहे थे.

यह भी पढ़े : दुर्गावती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस, सरकारी व निजी संस्थानो में फहराया तिरंगा झंडा

तथा देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा को थामे युवा यात्रा में चल रहे थे.इस दौरान युवाओं ने कहा कि इसका उद्देश्य तिरंगे के नीचे सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता का भाव पैदा करना है. कहा कि देश में नफरत और जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है.आएदिन कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे समाज बंटता है.
इस यात्रा का उद्देश्य प्रेम और सछ्वाव का संदेश देना है हम एक हैं और एक रहेंगे.बताया कि विभिन्न राजनीतिक, गैर राजनीतिक दलों के युवा दलगत भावनाओं से हट देश की खातिर विगत तीन वर्षों से तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को भी 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीत पर झूमते हुए यूपी बिहार बॉर्डर नौबतपुर,खजुरा

यह भी पढ़े : आन बान शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस का त्योहार

बाजार,कर्मनाशा,महमूद गंज,धनेछा, दुर्गावती बाजार होते हुए पुन: खजुरा पहुंचकर संपन्न हो गया.तिरंगा यात्रा मे विकास पांडे उर्फ सोनु, मनोज राजभर,संजू गुप्ता,विंकी सिंह, राहुल गुप्ता,सुनिल गुप्ता, आनंद जायसवाल, कल्लू ,मन्नी,हसन अली, आजाद, सोनु कुमार, मंटू, बंटी, जितेंद्र गुप्ता,प्रदीप कुमार, विशाल,सुभाष, सुभम,अभिशेक,अमन सहित सैकड़ों युवा शामिल थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top