भभुआ/रामपुर/बंटी जायसवाल की रिपोर्ट
रविवार को 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैमूर जिले में शान से तिरंगा फहराया गया। वही झंडोत्तोलन समारोह के दोपहर बाद कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार गांव में कैमूर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। रोहतास के उल्हौ और यूपी के चंदौली के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेला गया। जिसमें उल्हौ की टीम ने चंदौली को 3-1 के गोल से हरा कर टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई। यह टूर्नामेंट का फुटबॉल मैच सबार मां काली मंदिर के बगल में पोखरा के पास खेल मैदान पर हो रहा है। वही इस फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह,करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद,बेलांव थाना एसआई योगेश प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं सफेद कबूतर उड़ा कर किया गया। इसके साथ ही राष्ट्र गान जन गण मन...भी सभी एक स्वर में गाया और फिर शुरुआत हुई ओपनिंग फुटबॉल मैच। वही उद्घाटन के पहले कैमूर फुटबॉल टूर्नामेंट के शील्ड व ट्रॉफी को पूरी सबार गांव में घुमाया गया।टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद अतिथियों द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।
फुटबॉल मैच की शुरुआत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह एवं बेलांव एसआई योगेश प्रसाद द्वारा फुटबॉल को किक मार कर किया गया। फुटबॉल मैच को देखने के लिए सबार गांव सहित कई गांव के लोग एवं खेल प्रेमी भी पहुंचे थे। जो फुटबॉल मैच का अंत तक आनंद लेते रहें। फुटबॉल मैच काफी रोमांच5 रहा और दर्शक खेल को देख कर गदगद हुए और खिलाड़ियों का तालियां बजाकर मनोबल उत्साह बढ़ाते रहे।अंत में फुटबॉल मैच में उल्हौ की टीम ने चंदौली की टीम को 3-1 के गोल से हरा दिया। इस टूर्नामेंट का आयोजन कैमूर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष मनोज पासवान के नेतृत्व में क्लब के सभी साथियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है।
अध्यक्ष मनोज पासवान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही है।जिसमें चंदौली,कुदरा, पुसौली, नोखा,उल्हौ रोहतास,रायपुर चोर,बीउर,रामगढ़ की टीम शामिल है। ओपनिंग फुटबॉल मैच के रेफरी के रूप में ओमप्रकाश, लाइनमैन पूर्व एसआई गुदरी शर्मा, लालबाबू पासवान,
नंदकिशोर राम रहे।
वही उद्घोषक के रूप में शिक्षक अरविंद सिंह,शिक्षक मनोज सिंह रहे है।वही मौके पर करणी सेना के कैमूर जिला महासचिव रिशु सिंह,
सबार सरपंच प्रतिनिधि फखरुद्दीन अंसारी,हरिवंश पाल,इज़हार अंसारी, भीम सिंह, अंबिका पासवान,सुरेश पासवान,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ज्वाला राम,अजय बहादुर सिंह,रविंद्र गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष सबार नंदलाल राम, बिरहा गायक रॉकेट नन्दलाल यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने टूर्नामेंट के ओपनिंग के दौरान फुटबॉल मैच का आनंद उठाया।


