भभुआ BJP पूर्वी मंडल का युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने गीतकार डीके सिंह,कार्यकर्ताओ व लोगों ने दी बधाइयां

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)।कैमूर जिले के उभरते युवा गीतकार डीके सिंह गीत संगीत की दुनिया से अपना नाम एवं जलवा बिखेर रहे है। इसके साथ ही वह राजनीति में भी दिलचस्पी लेने लगे हैं और राजनीति के माध्यम से समाज सेवा के लिए कदम रखना शुरू कर दिया है। गीतकार ने अपनी राजनीति कदम भाजपा में शामिल होकर बढ़ाना शुरू किया है। गीतकार डीके सिंह को भभुआ पूर्वी मंडल का युवा मोर्चा
अध्यक्ष भभुआ पूर्वी मंडल के अध्यक्ष मौला बिंद द्वारा मनोनीत किया गया है। उनके द्वारा दायित्व सौंपते हुए कहा गया है कि वह अपने दायित्व को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता देंगे। भभुआ पूर्वी मंडल  के युवा मोर्चा के अध्यक्ष डीके सिंह को बनाए जाने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं लोगों द्वारा बधाइयां दी गयी। आपको बता दें कि युवा गीतकार डीके सिंह कैमूर जिले के सोनहन थाना के तरहनी गांव के हैं। जो कई वर्षों से भोजपुरी जगत में गीत संगीत दुनिया में युवा गीतकार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top