भभुआ/कैमूर। कैमूर में फर्जीवाड़ा के मामले में 3 साल से फरार चल रहे पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामपुर प्रखंड के पसाई पंचायत के दिनेश शुक्ला बताये जाते है। जिन पर 80 लाख रुपये फर्जीवाड़े का मामले का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने 3 सालों से फरार चलने के बाद गिरफ्तार किया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच व कार्रवाई में जुटी हुई है। कैमूर एसपी बताया जाता है विगत वर्ष 2019 में 13 मार्च को कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर कांड दर्ज की गई थी।
जिसमें अभियुक्त दिनेश शुक्ला पर आरोप लगाया गया है। ये बृजेश तिवारी के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर, मुहर एवं कागजातों का सहारा लेकर फर्जी एकरारनामा तैयार कर उसका प्रयोग करते हुए जिला सहकारिता कार्यालय में जमा कर धान की आपूर्ति प्राप्त करने आदि का कार्य किया गया था। जब वादी से चावल का मांग विभाग के द्वारा की गई। तब फर्जीवाड़ा के बारे में पता चला।
अभियुक्त द्वारा पूर्व में पैक्स अध्यक्ष के पद पर रहते हुए फर्जीवाड़ा करते हुए चावल का गबन किया गया था। जिसके संबंध में भगवानपुर थाना कांड संख्या 117, दिनांक 16 अगस्त 2017 धारा 409, 420, 120 सरकारी का प्रसार अधिकारी रामपुर के द्वारा दर्ज कराई गई थी।बताया जाता है कांड दर्ज होने के बाद से ही इस कांड में यह फरार चल रहे थे। इन्हें 24 जून को बेलांव मोड़ पर गुप्त सूचना के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
वही कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि भभुआ थाने में कोर्ट परिवारवाद द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। ये बृजेश तिवारी द्वारा धान खरीदारी को लेकर फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर लगभग 80 लाख रुपए का गबन किया गया था। यह आरोप लगाया है। उस मामले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष दिनेश शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मिलर का भी हाथ है। जोकि अभी तक जांच में सत्यता पायी गई। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

