Big Breaking : कुएं से 6 घण्टे बाद गिरा युवक निकला जिंदा, लोग देख कर रह गए हैरान,इलाज के दौरान, मौत

भभुआ/कैमूर
। कैमूर से एक हैरान करने देने वाली खबर आ रही है। जहाँ एक युवक कुँए में गिरा तो उसे लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। जब लोगों ने देखा तो उसकी धड़कन चल रहा था और जिंदा समझ कर परिजनों द्वारा तुरंत इलाज के लिए रोहतास के चेनारी ले गए। वही यह घटना देख कर हर कोई हैरान हो गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि कैसे यह युवक 6 घण्टो बाद कुँए में पानी के नीचे डूबे होने के बाद भी उसकी धड़कन चल रही है। परिजन व लोग उसके जीने की दुआएं करने लगे। वही परिजनों द्वारा चेनारी में युवक का प्राथमिक उपचार करने के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन इसके बाद परिजन उसे कुदरा ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

दरअसल, गुरुवार को करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव में कुएं में गिर गया। युवक को निकालने के लिए लोगों द्वारा घण्टो प्रयास किया गया। जिसके बाद युवक को 6 घण्टे बाद कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृत युवक की पहचान धवपोखर गांव के अशोक पाठक 
 के 17 वर्षीय पुत्र सोनू पाठक के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि घर से युवक गली से गुजर रहा था। गली में एक कुंआ है,जिसका घेराबंदी नहीं हुआ है। गली से गुजरने के दौरान अचानक युवक का पैर कुएं के पास फिसल कर गिर गया। कुंए में पानी भरा हुआ था। युवक कुंए में गिरने के बाद पानी के नीचे सतह में चला गया। बताया जाता है कि किसी ने युवक को कुँए में गिरने के बाद देखा तो गांव में हल्ला किया तो लोगों की काफी भीड़ जुट गयी।घटना दोपहर लगभग 1 बजे की बताई जाती है।

 वही घटना की जानकारी होने पर परिजनों एवं लोगों द्वारा युवक को कुँए से निकालने का प्रयास किया जाने लगा। कुंए से युवक को रस्सी के सहारे गोताखोर को अंदर भेजा गया। फिर भी कुछ पता नहीं चला। उस समय तक लोगों द्वारा युवक को मृत होने की आशंका जताई जा रही थी। जिसके बाद कुएं के पानी को निकालने के लिए पंप भी लगाया।

 6 घण्टे के कड़ी मशक्कत के बाद लोगों द्वारा युवक को कुँए से बाहर निकाला गया तो युवक का धड़कन चल रहा था। जिसके बाद परिजनों द्वारा तुरंत कुँए में गिरे युवक को 6 घण्टे बाद निकलने पर इलाज के लिए रोहतास के चेनारी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के दौरान युवक की मौत हो गयी। 

वही इस संबंध में पूछे जाने पर करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि कुँए में गिरे युवक को 5 घण्टे बाद लोगों द्वारा निकालने पर धड़कन युवक का चलता देख कर उसे इलाज के लिए परिजन चेनारी ले गए। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही परिजन कुदरा भी ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने युवक को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा मृतक युवक के शव को लाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top