नेशनल हाइवे पर पेपर से भरा टेलर अनियंत्रित होकर पलटा,बड़ा हादसा टला,लगा महाजाम, लोगों को उठानी पड़ी घण्टो परेशानी

दुर्गावती कैमूर मुबारक अली।
 जीटी रोड पर पिछले कई दिनों से लग रहे भीषण जाम मे बुधवार की शाम दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया मोड़ के पास एनएच दो पर पेपर से भरा टेलर अनियंत्रित होकर को पलट गया. जिससे जीटी रोड पर कई घंटे जाम लगा रहा.ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी वाराणसी से टेलर पेपर लोड कर  कोलकाता जा रहा था. अभी ट्रेलर मरहियां मोड़ पास ही पहुंचा था. 

इसी बीच बाइक सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर टेलर पलट गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.सुचना मिलने पर थोड़े ही देर मे दुर्गावती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.ट्रक मे फसें चालक एवं खलासी को लोगों ने बाहर निकाला गया.दोनों लोग को हल्की चोटें आई. ट्रक चालक  प्रेमचंद यादव वाराणसी का रहने वाला बताया जा रहा है.

हालांकि गलीमत रही की कोई वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.इस दौरान कुछ देर के लिए यूपी से बिहार जाने वाली लेन में वाहनों का परिचालन बंद हो गया.काफी मशक्कत के बाद पुलिस एवं  एनएचआई विभाग की टीम ने  क्रेन के सहारे पलटी टेलर को  जीटी रोड से हटाया गया तब लोगों ने राहत की सांस ली.बताते चले कि जीटी रोड पर महीनों से लगे भीषण जाम काफी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. 

कब कहां लोग काल के गाल में समा जाएंगे कहना मुश्किल हो गया है. यूपी के वाराणसी जाने वाली लेन में कई दिनों से जाम लग रहा है जाम लगने की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.एक तरफ लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ घटना दुर्घटना होने का खौफ लोगों में हमेशा बना हुआ है.जाम इस कदर लग जा रहा है कि आधे घंटे की यात्रा पूरी करने में दो से तीन घंटे का समय लग जा रहा है.

पिछले कई दिनों की तरह गुरुवार को अभी एनएच दो पर जाम की स्थिति बदतर रही. यूपी-बिहार सीमा से लेकर बीस किलोमीटर दूर तक जाम वाहनों की लंबी कतारें लगी थी इस भयंकर जाम में फंसे लोग यहां से निकलने के लिए  जद्दोजहद करते रहे लोगों को इस भयंकर जाम को पार करने में घंटा से दो घंटे तक का समय लग गया. जाम में फंसे लोग परेशान रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top